India News(इंडिया न्यूज),Phulpur Lok Sabha constituency: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन ने अपनी पूरी ताकत के साथ राजनीतिक दांव पेच लगा रही है। वहीं इस गठबंधन के दलों में अभी तक सीटों को लेकर कोई बात तय नहीं हुई है। इधर कांग्रेस आश लगाए हुए हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव में यूपी में अपनी खोई सियायत पर दुबारा धाक जमा पाए। वहीं एक तरफ गांधी-नेहरू परिवार की पैतृक सीट प्रयागराज के फूलपुर से प्रियंका गांधी को टिकट देने की मांग को लेकर फूलपुर में कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर लगाए हैं।

प्रियंका गांधी को उम्मीद की आंधी बताया
बता दें प्रयागराज के फूलपुर गांधी-नेहरू परिवार की पैतृक सीट पर दावेदारी कांग्रेस के लिए सत्ता हासिल करने योग्य माना गया है। कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर पोस्टर में प्रियंका गांधी को उम्मीद की आंधी बताया है। प्रयागराज में लगाए पोस्टर में प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीर के साथ लिखा गया है “उम्मीद की आंधी, प्रियंका गांधी” जिसमें फूलपुर जीरो किलोमीटर का माइल स्टोन भी लगाया गया है। लगाए गए पोस्टर में प्रियंका गांधी की बड़ी सी तस्वीर के साथ-साथ प्रियंका गांधी के परनाना पंडित जवाहरलाल नेहरू, दादी इंदिरा गांधी और भाई राहुल गांधी की भी तस्वीर लगाई गई है।

फूलपुर से सांसद रह चुकें जवाहर लाल नेहरू
वहीं फूलपुर सीट से प्रियंका गांधी के परनाना जवाहरलाल नेहरू लगातार तीन बार सांसद रहकर देश के प्रधानमंत्री बने थे। उनके परिवार से दुसरी पंडित जवाहरलाल नेहरू की बहन विजय लक्ष्मी पंडित भी यहां से सांसद रह चुकी हैं। नेहरू गांधी परिवार का पैतृक आवास आनंद भवन, फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में ही है। कांग्रेस के नेताओं ने इससे पहले भी कई बार प्रियंका गांधी के फूलपुर से चुनाव लड़ने की मांग उठा चुके हैं। अब असमंजस की बात होगी कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव फूलपुर से लड़ती हैं या नहीं।

यह भी पढ़ेंः- Khaira Arrested: सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध, जानें क्या कहा