होम / Priyanka Gandhi winked: आम सभा में आंख मारते दिखीं प्रियंका गांधी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Priyanka Gandhi winked: आम सभा में आंख मारते दिखीं प्रियंका गांधी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Shanu kumari • LAST UPDATED : October 12, 2023, 9:48 pm IST

Priyanka Gandhi winked

India News (इंडिया न्यूज), Priyanka Gandhi winked: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में सारी पार्टियां जोर-शोर से जुटी हैं। चुनाव को लेकर लगातार केंद्रीय नेता प्रदेश दौरा पर हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंडला के रामनगर पहुंची। इसी दौरान सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने किसी कार्यकर्ता के बीच में बोलने पर आंख मार दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • रामनगर में मोती मैदान में आम सभा को किया संबोधित
  • 10 साल से बन रही मंडला-जबलपुर रोड 

सभा में लगे ठहाके

प्रियंका गांधी के संबोधन के दौरान किसी का भी ध्यान इस ओर नहीं गया। सभी कार्यकर्ता उनके संवाद पर ठहाके लगाने में लगे थें, तभी यह पल कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आज (गुरुवार) प्रियंका गांधी ने रामनगर के मोती मैदान में आम सभा को संबोधित की। जिस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला सहित पार्टी के अन्य कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहें।

इस मुद्दे पर हो रही थी चर्चा

प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। साथ ही उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खामियों को जनता को गिनवाया है। इस दौरान उन्होंने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मंडला-जबलपुर रोड 10 साल से बन रही है।

वहीं उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले ये फोर लेन बन रही थी अब टू लेन की बन रही है। फिर भी अभी तक बन नहीं पाया है। जिसपर एक कार्यकर्ता ने चिल्ला कर आगे बढ़ते हुए कहा कि ‘वो भी ढ़ंग से नहीं बनी’। जिसपर प्रियंका गांधी मुस्कुरा कर आंख मारते हुए कहीं आप तो मंच पर आ जाइए और बताते रहिए। जिसपर सभी कार्यकर्ता ठहाके लगाकर हसने लगें।

Also Read:

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT