होम / पंजाब: कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया, भ्रष्टाचार का था आरोप

पंजाब: कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया, भ्रष्टाचार का था आरोप

Roshan Kumar • LAST UPDATED : January 7, 2023, 1:54 pm IST

इंडिया न्यूज़ (चंडीगढ़, punjab cabinet minister Fauja Singh Sarri resigns after corruption allegations): आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह ने शनिवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

सूत्रों के अनुसार फौजा सिंह ने निजी कारणों का हवाला देते और यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं और रहेंगे। आज शाम 5 बजे से पहले राजभवन में सादे कार्यक्रम में नए मंत्री को शपथ दिलाए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने की संभावना है और नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

भ्रष्टाचार के आरोप में दो मंत्रियो का इस्तीफा

आपको बता दे की सितंबर 2022 में 1.35 मिनट का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ। इसमें 2 व्यक्तियों द्वारा पैसे लेने-देने की बात हो रही थी। यह ऑडियो ठेकेदारों से जबरन वसूली से संबंधित बताया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने विधानसभा के अंदर हंगमा किया था। फौजा सिंह खाद्य औऱ बागवानी विभाग के मंत्री थे।

फौजा सिंह, भगवंत मान सरकार में मंत्री पद गंवाने वाले दूसरे मंत्री हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त किया गया था। सिंगला पर विभाग के टेंडर में कमीशन लेने के आरोप लगे थे। सिंगला को जेल में भी रहना पड़ा। हालांकि सिंगला को आम आदमी पार्टी से बर्खास्त नहीं किया गया।

कौन है फौजा सिंह

फौजा सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1964 को फ़िरोज़पुर जिले के राणा पंजगराई गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम करतार सिंह सारारी है। फौजा सिंह की तीन बेटियां है जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। एक लड़की 2014 में न्यूजीलैंड चली गई और दूसरी संगरूर में शिक्षक है। सबसे छोटी लड़की सिमरनजीत कौर सरारी है जो पंजाब की राजनीती में है।

फौजा सिंह 1984 में पंजाब पुलिस में भर्ती हुए और बठिंडा में तैनात थे। वर्ष 2020 में पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपने गांव लाैट आए। उसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और चुनाव लड़ने की तैयारी शुरु की। वह फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय से जीत कर विधायक बने थे।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

बाल ठाकरे के पोते Aaishvary Thackeray करेंगे बॉलीवुड में एंट्री, पांच साल से कर रहे हैं तैयारी -Indianews
Nayanthara ने अपने प्यार विग्नेश शिवन संग रोमांटिक मोमेंट्स किए शेयर, हाथों में हाथ डाले नजर आया कपल -Indianews
भारत में आज लॉन्च नहीं होगा Samsung Galaxy F55 5G, नई लिस्ट हुई जारी-Indianews
Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल विवाद मामले में बोली आतिशी, जानिए क्या कहा-Indianews
Indonesia Twins Born: इंडोनेशिया में अजीब जुड़वा बच्चे का हुआ जन्म, एक शरीर, दो मुंह, तीन पैर और चार हाथ-Indianews
Madhuri Dixit ने सेट से शेयर की अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक, जन्मदिन पर मिले प्यार के लिए फैंस का किया धन्यवाद -Indianews
Cambodia Jobs: कंबोडिया में नौकरी के नाम पर ठगे जा रहे भारतीय, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी-Indianews
ADVERTISEMENT