India News (इंडिया न्यूज़), Ram Mandir, दिल्ली: आज 22 जनवरी 2024 को पूरे देश के लिए एक भव्य दिन है। इस दिन श्री राम की वापसी पूरे 500 वर्षो बाद हो रही है। बता दे की अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आज होने वाली है। जिसको लेकर पूरा देश जश्न मना रहा है। भगवान राम के आगमन पर पूरे देश में आज दिवाली जैसा उत्सव मनाया जाएगा। वहीं इस खास अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर को कितनी खूबसूरती देखने वाली है। वहीं राम मंदिर के भव्य स्वरूप के बारे में आज की रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे।
फूलों से सजी अयोध्या
अयोध्या राम मंदिर की सजावट की बात करें तो उसे फूलों की खूबसूरती से सजाया गया है। हर तरह के रंगों के फूलों से मंदिर को सजाया गया है। जिसमें फूलों की रंगोली से लेकर फूलों की सजावट भी नजर आ रही है। इतना ही नहीं रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर का वातावरण और भी भव्य और खूबसूरत नजर आ रहा है। इसके साथ ही फूलो का इस्तमाल करते हुए राम मंदिर में जय श्री राम भी लिया गया है। जो की मंदिरा की शुरूआत में ही देखा जा सकता है।
रोशन हुआ भगवान राम का आगमन
राम मंदिर के सौंदर्य के बारे में बताएं तो इसे रोशनी से भी भर गया है। जिसमें गर्भगृह के अंदर से लेकर मंदिर की बाहर की सजावट में लाइट का काफी अच्छा इस्तेमाल किया गया है। जिससे फूलों की सजावट और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है। रोशनी को इस तरीके से सजाया गया है। जिससे कि मंदिर का हर एक कोना जगमगाता नजर है। इसके साथ ही रोशनी में रंगों का इस्तमाल भी किया गया है जिससे की मंदिर की बनावट और भी निखर कर आ रही है।
12 बजे होगा प्राण प्रतिष्ठा का आरंभ
वैसे तो राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरे दिन ही लोगों के अंदर उत्साह भरेगी लेकिन आज के शुभ मुहूर्त की बात करें तो 12 से 12:30 के बीच मुहूर्त की शुरुआत होगी। वहीं 2:45 तक प्राण प्रतिष्ठा को पूरी तरीके से किया जाएगा। इसके बाद पूरे दिन प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया जाएगा। आखिर में बता दें कि 23 जनवरी से आम जन के लिए मंदिर में दर्शन खोल दिए जाएंगे। Ram Mandir
बड़ी हस्तियां हो रही है शामिल
प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर देशभर से बड़ी हस्तियां शामिल हो रही है यहां तक की विदेश से भी मेहमानों को आमंत्रित किया गया है इन बड़ी हस्तियों में राजनेताओं से लेकर अभिनेता तक सभी मौजूद है।
ये भी पढ़े:
- Shri Ram Bhajan Play List: राम के खास दिन पर घर को बनाएं मंत्र मुक्त, सुने ये राम भजन
- Ayodhya Ram Mandir: दुनियाभर में रामलला की गाथा, मॉरीशस के पीएम ने राम की अयोध्या वापसी का मनाया जश्न
- Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर सचिन…