होम / नकली कहे जाने पर छलका राम रहीम का दर्द: ऑनलाइन सत्संग में बोला "मैं असली हूं, नकली नहीं"

नकली कहे जाने पर छलका राम रहीम का दर्द: ऑनलाइन सत्संग में बोला "मैं असली हूं, नकली नहीं"

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : October 18, 2022, 10:00 pm IST
इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : जेल में साध्वी से यौन शोषण और 2 कत्ल केस की सजा काट रहे राम रहीम को नकली कहे जाने का दर्द नहीं जा रहा। श्रद्धालुओं के साथ ऑनलाइन सत्संग में डेरा मुखी ने फिर इसको लेकर जिक्र किया। राम रहीम ने कहा कि हम वहीं है, दूसरे नहीं है। हम असली है। हम अपना प्रूफ नहीं दे रहे, हम केवल अपने बच्चों को याद दिलाना चाहते हैं, परंतु कई कहते कि मैं क्यों मानूं? नहीं मानने से क्या फर्क पड़ता, भगवान सबको खुश रखें।
ज्ञात हो, राम रहीम पिछली बार जब पैरोल पर आया था तो डेरे के श्रद्धालुओं के एक ग्रुप ने उसके असली होने पर संदेह जताया था। प्रेमियों ने राम रहीम को नकली बताकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका तक दायर कर दी थी। हालांकि हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगा उसकी याचिका खारिज कर दी थी।

राम रहीम के पेरोल पर सामने आया ‘चुनाव कनेक्शन’

​​डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का हरियाणा में पंचायत चुनाव कनेक्शन सामने आ गया है। उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम से राम रहीम ने सोमवार को पहला ऑनलाइन सत्संग किया। ये पता लगते ही पंचायत चुनावों के उम्मीदवार समर्थन मांगने उसके सत्संग में पहुंच गए। ये सभी सरपंच, ब्लॉक समिति मेंबर और जिला परिषद पदों के दावेदार उम्मीदवार थे। राम रहीम ने कहा कि उनको पूरा-पूरा आशीर्वाद है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के विधानसभा क्षेत्र करनाल की नगर निगम चेयरपर्सन रेणु बाला गुप्ता और सीनियर मेयर और डिप्टी मेयर भी हाजिरी लगवाने पहुंचे। तीनों भाजपा के वरिष्ठ नेता है। उन्होंने राम रहीम से ऑनलाइन ही आशीर्वाद लिया।

करनाल नगर निगम की BJP चेयरपर्सन ने राम रहीम से दर्शन मांगे

आपको बता दें, राम रहीम ने सोमवार को करीब दो घंटे तक ऑनलाइन सत्संग किया। वह सत्संग में प्रवचन करते हुए खुद को संत की उपाधि दे रहा है। साथ ही जब अपने प्रेमियों यानी श्रद्धालुओं से वार्तालाप की तो करनाल के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में सीनियर मेयर राजेश ने कहा कि मैं डेरे से पुराना जुड़ा हूं। आपसे शहर की मेयर रेणु बाला गुप्ता भी बात करनी चाहती थी, परंतु जाम में फंस गयीं। इसके बाद करनाल के डिप्टी मेयर, घरौंडा ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन, जिला परिषद के उम्मीदवार, सरपंची के दावेदार बारी- बारी से अपना परिचय देने लग गए। राम रहीम के समक्ष सभी ने चुनाव का जिक्र किया और जीत का आशीर्वाद मांगा।
अंत में करनाल नगर निगम की चेयरपर्सन रेणु बाला की चिट राम रहीम के पास पहुंची तो वह ऑनलाइन हुई और कहा कि आप पहले भी स्वच्छता अभियान के लिए करनाल आए थे। अब भी करनाल में आकर दर्शन दें। आपको बता दे कि प्रदेश में पंचायती चुनावों की घोषणा हो चुकी है। पहले चरण के पंचायती चुनाव 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को है। इसके अतिरिक्त आदमपुर उप चुनाव के लिए वोटिंग 3 नवंबर को है।

देरी से आने वाले भक्तों से जताई नाराजगी

राम रहीम ने ऑनलाइन सत्संग के दौरान कई ब्लॉक के आश्रम में लेट आने वाले भक्तों पर नाराजगी जाहिर की। राम रहीम ने कहा कि टाइम पर आया करो। सुनारिया में हम अपने टाइम के पक्के हैं। हमारी एक ही शर्त है, हाजिरी में नंबर वन रहे।

सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम

2017 से साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख सजा काट रहा है। उसे पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में भी उसे सजा हो चुकी है। राम रहीम को इसी साल पंजाब चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। इसके बाद 17 जून को राम रहीम 30 दिन की पैरोल मिली थी और वह यूपी के बागपत आश्रम में रूका था।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

KKR VS DC: अपने जीत के अभियान को जारी रखना चाहेगी टीम पंत, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
KKR VS DC: कोलकाता और दिल्ली के बीच मुकाबला आज, जानें किस टीम का पलड़ा भारी-Indianews
KKR VS DC: ईडन गार्डन में दिल्ली से भिड़ेगी कोलकता, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज-Indianews
Bengal Teachers Lose Jobs: 26 हजार शिक्षकों की नौकरी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का एक्शन-Indianews
Siddhant Chaturvedi ने अपने बर्थडे पर गिटार बजाने के साथ किया जमकर डांस, रूमर्ड गर्लफ्रेंड Navya Naveli Nanda ने किया रिएक्ट -Indianews
KKR vs DC Live Streaming: कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी दिल्ली, जानें कब और कहां देखें मुकाबला-Indianews
Viral Video: एक दूल्हा और चार दुल्हन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-Indianews
ADVERTISEMENT