India News (इंडिया न्यूज), Ram Temple Inauguration: अगले साल 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Temple Inauguration) होने वाला है। इस दिन भारी संख्या में देश दुनिया के लोग पहुंचने वाले हैं। इसे लेकर देश की एयरलाइंस कंपनियों ने भी कमर कस लिया है। कई मेहमान चार्टर्ड प्लेन इस समारोह में शिरकत करने वाले हैं। इस खास दिन पर 100 से अधिक विमान राम की नगरी आने की संभावना है। इस वजह से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अब तक बनाए गए तीन हेलीपैड पर इन्हें उतारे जाने में समस्या हो सकती है। इससे निपटने के लिए प्रशासन की ओर से वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में भी वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।
100 विमान आएंगे
अगर चार्टर्ड प्लेन की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो उन्हें इन तीन शहरों के हेलीपैड पर उतरवाने का बंदोबस्त कर मेहमानों को सड़क से राम जन्मभूमि तक लाने का इंतजाम किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस पर एयरपोर्ट अथॉरिटी से समन्वय कर आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। वै
इन रूटों पर चलेंगी 50 स्पेशल बसें
अयोध्या में 22 जनवरी पहुंचने वाले यात्रियों के लिए परिवहन विभाग ने खास तैयारी कर ली हैं। जिसके तहत परिवहन निगम लखनऊ से 50 और स्पेशल बसें अयोध्या के लिए चलाएगा। इससे रूट पर कुल बसों की संख्या 150 हो जाएगी।
4 हजार संत करेंगे प्रतिष्ठा
वहीं रामजन्म भूमी ट्रस्ट के अनुसार, उद्घाटन के दौरान मंदिर के प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए करीब 4 हजार संतों के आमंत्रित किया गया है। बता दे की मंदिर के लिए प्रतिष्ठा कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरु हो जाएगी। इससे पहले, वह 30 दिसंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के अलावा मंदिर शहर के लिए नई परियोजनाओं की घोषणा करने के लिए अयोध्या जाएंगे।
क्या है मुहूर्त
अभिषेक समारोह को लेकर पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और पंडित विश्वेश्वर शास्त्री ने कहा कि अभिषेक समारोह का “मूल मुहूर्त” (मुख्य क्षण) दोपहर 12/29/08 बजे से 12/30/32 बजे तक 1 मिनट 24 सेकंड लंबा होगा और यह वाराणसी के पंडितों द्वारा तय किया गया है। मूल मुहूर्त दोपहर 12:29:08 बजे से शुरू होगा, जो 12/30/32 बजे तक रहेगा। इसका मतलब है कि कुल समय केवल 1 मिनट 24 सेकंड होगा।
‘भार’ ले जाने तैयारियां
जब से आमन्त्रन मिला है तब से ही वैदिक संस्कृति का पालन करते हुए तैयारियां की जा रही हैं। दास की मानें तो ‘मिथिला और अयोध्या का अनोखा रिश्ता है। हम वहां जाने की तैयारियों में लग गए हैं। हम ‘भार’ को भी अयोध्या ले जाएंगे।’
Also Read:-