India News, (इंडिया न्यूज), Red Sea Drone Attack: लाल सागर में जहाज गैबन-ध्वजांकित जहाज एमवी साईबाबा को हमले का सामना करना पड़ा है। भारतीय नौसेना के अधिकारियों के अनुसार, इस जहाज में चालक दल के 25 भारतीय सदस्य सवार हैं। हालांकि सभी की हालत सुरक्षित बताई जा रही है। वहीं अब तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह भारतीय ध्वज वाला जहाज नहीं बताया जा रहा है।
A Gabbon-flagged vessel MV Saibaba has also suffered a drone attack in the Red Sea. It has 25 Indian crew members on board who are safe. It is not an Indian-flagged vessel. More details are awaited: Indian Navy officials pic.twitter.com/nWG3h3CTP1
— ANI (@ANI) December 24, 2023
मालूम हो कि रविवार को पेंटागन ने दावा किया है कि, “भारत के तट पर शनिवार को एक रासायनिक टैंकर पर हमला किया गया था, जिसे “ईरान से दागे गए एक तरफा हमले वाले ड्रोन द्वारा निशाना बनाया गया था।” इसमें कहा गया है कि हमला स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे (0600 GMT) हुआ। साथ ही जापानी स्वामित्व वाले जहाज पर कोई हताहत नहीं हुआ, साथ ही आग बुझा दी गई।
बता दें कि हूती विद्रोहियों को ईरान का सपोर्ट है। आरोप है कि इससे पहले ईरान ने भारत आ रहे एक समुद्री जहाज पर हमला बोला था और उसके बाद ही हूती विद्रोहियों ने भी लाल सागर में एक के बाद एक दो जहाजों को अपना निशाना बनाया है।
Also Read:-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.