India News(इंडिया न्यूज), Ram Mandir: राम मंदिर उद्घाटन समारोह में महज कुछ घंटो का समय बचा है। तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसी बीच अयोध्या धाम से राम मंदिर की तस्वीर सामने आई है। जिसमें राम मंदिर को दुल्हन की तरह सजा देखा जा सकता है। पूरे मंदिर परिसर में लाइट्स लगाई गई है। जिसकी वजह से मंदिर की खूबसूरती अलग नजर आ रही है।
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मंच साझा करेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा समारोह में 7,000 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है। 22 जनवरी का दिन पूरे विश्व के लिए ऐतिहासिक दिन होने वाला है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Ayodhya's Ram Temple lit up and decorated beautifully ahead of the Ram temple 'Pran Pratishtha' ceremony in Ayodhya tomorrow. pic.twitter.com/1W9sipxe8u
— ANI (@ANI) January 21, 2024
इस दिन की खुशी में कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। वहीं कई राज्यों में हॉफ डे का ऐलान किया गया है। इसके अलावा हर शहर में इस दिन को खास तरीके से मनाया जा रहा है। हर गली-मोहल्ले को खास तरीके से सजाया गया है।
उत्तर प्रदेश 22 जनवरी 2024
छत्तीसगढ़ 22 जनवरी 2024
हरियाणा 22 जनवरी 2024
गोवा 22 जनवरी 2024
मध्य प्रदेश 22 जनवरी 2024
महाराष्ट्र 22 जनवरी 2024
हिमाचल प्रदेश 22 जनवरी 2024
असम के स्कूल 22 जनवरी 2024 दोपहर 2.30 बजे तक बंद
त्रिपुरा के स्कूल 22 जनवरी 2024 दोपहर 2.30 बजे तक बंद
केंद्र सरकार के कार्यालय 22 जनवरी को आधे दिन बंद
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.