India News ( इंडिया न्यूज़ ) Russia News : रूस और यूक्रेन के युद्ध के बिच मास्को के हथियारों के जखीरे में भारी कमी आई है। बता दें अमेरिका और यूरोप के देशों द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से रूस की सेना अपने हथियारों को और धार नहीं लगा पा रही है। देश के रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यूक्रेन युद्ध ने ऐसी परिस्थितियां बना दी हैं कि रूस को ब्रह्मोस मिसाइल की जरूरत है। वहीं ब्रह्मोस मिसाइल बनाने वाली कंपनी के सीईओ का कहना है कि वह रूस को इस मिसाइल के लिए एक बाजार की तरह देखते हैं।
कंपनी के सीईओ का मानना है यह
बता दें कि अगर रूस ने इसे पहले खरीदा होता तो उनके पास मौजूदा स्थिति (यूक्रेन युद्ध) में उपयोग करने के लिए बहुत सी चीजें होती। कंपनी के सीईओ का मानना है कि यूरोप के मौजूदा हालातों के चलते उन्हें रूस से कुछ ऑर्डर मिल सकते हैं, खासकर हवा से लॉन्च होने वाली ब्रह्मोस मिसाइल के लिए। बता दें कि रूस, हमारी ब्रह्मोस का इस्तेमाल अपनी P-800 ओनिक्स मिसाइल की तरह कर सकता है। वहीं P-800 एक जहाज रोधी मिसाइल के रूप में डिजाइन किया गया है और इसका इस्तेमाल सीरिया और यूक्रेन में जमीनी टार्गेट के लिए किया जा चुका है।