होम / Russia's Wagner Group: रूसी सुरक्षा सलाकार पेत्रुशेव ने डोभाल से फोन पर की बात, क्या टल जाएगा रूस का संकट?

Russia's Wagner Group: रूसी सुरक्षा सलाकार पेत्रुशेव ने डोभाल से फोन पर की बात, क्या टल जाएगा रूस का संकट?

Deepika Gupta • LAST UPDATED : June 30, 2023, 5:01 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Russia’s Wagner Group : रूस में शनिवार को प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के बगावत के ऐलान के बाद हड़कंप मच गया था। लगा कि यूक्रेन और रूस की जंग में राष्ट्रपति पुतिन अपनी पकड़ खो देंगे, लेकिन देर रात उनके लिए राहत की खबर आई। पुतिन की सख्ती के आगे प्राइवेट आर्मी वैगनर के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन झुक गए हैं। वहीं रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पात्रुशेव ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से बात की है। उन्होंने निकोलाई ने डोभाल को रूस के ताजा घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी हैं।

अफसरों के बीच हुई बातचीत

भारत-रूस के दो टॉप अफसरों के बीच ऐसे समय में बातचीत हुई है जब कुछ ही दिन पहले रूस को एक प्राइवेट मिलिट्री ग्रुप वैगनर समूह के विद्रोह का सामना करना पड़ा था, लेकिन यह महज कुछ घंटे ही चला। रूस के बयान के मुताबिक, पात्रुशेव ने डोभाल से टेलीफोन पर बातचीत की और उन्हें रूस के ताजा घटनाक्रम के बारे में बताया। ‘इस दौरान द्विपक्षीय एवं बहुस्तरीय फॉर्मेट के ढांचे में सुरक्षा क्षेत्र में रूस-भारत सहयोग से जुड़े वर्तमान मुद्दों और इसे गहरा बनाने की संभावनाओं के बारे में चर्चा हुई।

राष्ट्रपति को वैगनर का झटका

वैगनर ग्रुप ने एक बार फिर पुतिन तो झटका दिया है। यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ने से वैगनर ग्रुप ने मना कर दिया है। बता दें कि प्रीगोझिन की अगुआई में वैगनर के सैनिकों ने पिछले हफ्ते रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोव पर कब्जा कर लिया था। तब कहा जा रहा था कि पुतिन का तख्तापलट कर दिया जाएगा। तब सफाई देने खुद पुतिन को सामने आना पड़ा था। उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि गद्दारी करने वालों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

56 चोटें, गहरे जख्म, दागने के निशान और… 8 साल की सगी बेटी को मां ने तड़पा-तड़पाकर मार डाला, बच्ची के आखिरी शब्द सुनकर नहीं रोक पाएंगे आंसू
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के परिवार में हैं कितने लोग? उनकी पत्नी की सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश
IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन में इन 2 गेंदबाजों पर हो सकती है नोटों की बारिश, दलीप ट्रॉफी 2024 में छोड़ी छाप
किस धर्म से ताल्लुक रखते हैं जगन मोहन रेड्डी, तिरुपति लड्डू विवाद के बाद आखिर क्यों उठ रहे ये सवाल?
बजाज के इस नए स्कूटर में ना पेट्रोल डलवाने का झंझट और ना बैटरी चार्ज करने का टेंशन, जानिए क्या है खास फीचर?
समुंदर में तूफान आने से माचिस के डिब्बे की तरह उछला जहाज, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देखकर हैरत में पड़ जाएंगे आप
न्यूयॉर्क में PM Modi ने अपने भाषण के दौरान किन-किन मुद्दों पर रखी अपनी बात?
ADVERTISEMENT