होम / Sandeshkhali Row: संदेशखाली विवाद पर सीएम ममता का बयान, कांग्रेस, लेफ्ट और बीजेपी पर बोला हमला

Sandeshkhali Row: संदेशखाली विवाद पर सीएम ममता का बयान, कांग्रेस, लेफ्ट और बीजेपी पर बोला हमला

Shanu kumari • LAST UPDATED : February 18, 2024, 8:27 pm IST
ADVERTISEMENT
Sandeshkhali Row: संदेशखाली विवाद पर सीएम ममता का बयान, कांग्रेस, लेफ्ट और बीजेपी पर बोला हमला

CAA

India News (इंडिया न्यूज), Sandeshkhali Row: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज (रविवार) संदेशखाली इलाके में शांति भंग करने का आरोप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने स्थानीय टीएमसी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है लेकिन भाजपा नेतृत्व ने अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि राज्य में उनके खिलाफ भाजपा, वामपंथी और कांग्रेस (राम, वाम, श्याम) आपस में मिले हुए हैं।

ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन का क्या असर? किसका ग्राफ़ नीचे किसका ऊपर

भाजपा पर हमला 

उन्होंने कहा कि हम हमेशा कुछ भी गलत होने पर कार्रवाई करते हैं। वे वहां [संदेशखाली] शांति को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर कोई आरोप हैं, तो हम कार्रवाई करेंगे और जो भी जबरन लिया गया वो लौटाया जाएगा। मैंने पुलिस से मैने खुद संज्ञान लेने को कहा है। हमारे ब्लॉक अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। भांगर में अराबुल इस्लाम को भी गिरफ्तार किया गया है। लेकिन भाजपा ने अपने नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की? वे हमें धमकाने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं।’ अगर चुनाव आयोग बीजेपी के आदेश पर काम कर रहा है तो यह बात ध्यान में रखें कि हमें लड़ने और अपनी बात रखने का अधिकार है।

ये भी पढ़ें- अमेठी के बाद रायबरेली में उतरेंगी स्मृति ईरानी? राहुल गांधी के बाद प्रियंका को दे सकती हैं चुनौती

लेफ्ट की प्रताड़ना

उन्होंने लेफ्ट पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे लेफ्ट की प्रताड़ना झेलनी पड़ी और अब बीजेपी की प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। राम-वाम-श्याम [बीजेपी, लेफ्ट, कांग्रेस] ने हाथ मिला लिया है। उन्होंने काफी समय पहले हाथ मिला लिया था। यह वही सीपीआई (एम) है जो मौतों से खेलती थी।” पंजाब और दिल्ली में किसानों के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा हर जगह अराजकता पैदा करती है।

ये भी पढ़ें- यूपी के योगी आदित्यनाथ देश के दूसरे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, जानें सर्वेक्षण के मुताबिक नंबर एक पर कौन

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT