होम / Sikkim Flood: सिक्किम में आई बाढ़ के बाद लापता हुए 23 जवान, पश्चिम बंगाल में मिले तीन शव

Sikkim Flood: सिक्किम में आई बाढ़ के बाद लापता हुए 23 जवान, पश्चिम बंगाल में मिले तीन शव

Mudit Goswami • LAST UPDATED : October 4, 2023, 3:38 pm IST
ADVERTISEMENT
Sikkim Flood: सिक्किम में आई बाढ़ के बाद लापता हुए 23 जवान, पश्चिम बंगाल में मिले तीन शव

Sikkim Flood

India News (इंडिया न्यूज), Sikkim Flood: उत्तरी सिक्किम के ल्होनक झील के ऊपर बुधवार (04 अक्टूबर) को अचानक बादल फट गया। इसके बाद सिक्किम के सिंगतम इलाके की तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई।  इसे लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच.के.द्विवेदी ने तीन लोगों के शव बरामद करने की बात कही है। हालांकि शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच.के.द्विवेदी ने कि हमने निकासी का काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि कोई जनहानि नहीं होगी। कलिमपोंग के एक परिवार (जिसमें 3 सदस्य थे) हम बचाकर ले आए थे लेकर वे हमारे कैंप से वापस चले गए और फंस गए। हमने सेना की एक टुकड़ी भेजी है और वे उन्हें ढूंढने का प्रयास कर रही है।

बता दें कि अचानक आई बाढ़ की वजह से  घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा इस बाढ़ में 23 जवानों के लापता होने की बात कही जा रही है। वहीं, कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबने की खबर भी सामने आई है।

बाढ़ प्रभावित इलाके पर पहुंचे सीएम

रक्षा पीआरओ ने जानकारी दी कि ल्होनक झील के चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके कारण सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो रहे हैं। बता दें कि सिंगतम में बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायज़ा लिया। हालांकि मुख्यमंत्री के इसको लेकर अभी कोई बयान नहीं दिया है।

लोगों के लिए अलर्ट

हालात की गंभीरता को देखते हुए, सिक्किम और कलिम्पोंग की ओर जाने वाली सभी सड़कें बंद कर दिया गया है। तिस्ता, रंगफो, सिंगतम और आसपास के अन्य क्षेत्रों के निवासियों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:- 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT