होम / Skydiving: 2025 में रिकॉर्ड बनाएंगी भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक, समताप मंडल में छलांग लगाने की कर रही तैयारी

Skydiving: 2025 में रिकॉर्ड बनाएंगी भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक, समताप मंडल में छलांग लगाने की कर रही तैयारी

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : August 31, 2023, 11:37 pm IST
ADVERTISEMENT
Skydiving: 2025 में रिकॉर्ड बनाएंगी भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक, समताप मंडल में छलांग लगाने की कर रही तैयारी

Indian-American scientist will create record in 2025

India News (इंडिया न्यूज़), Skydiving: भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक स्वाति वार्ष्णेय साल 2025 में एक कीर्तिमान बनाने की विशेष तैयारी में हैं। वह पृथ्वी से 42.5 किमी की ऊंचाई पर समताप मंडल से पहली स्काइ डाइविंग करके विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में जुटी है। बता दें कि, वह ऐसा करने के बाद विश्व की पहिली महिला होंगी। वह एक गैर-लाभकारी संगठन राइजिंग यूनाइटेड की हेरा राइजिंग पहल के एक हिस्से के रूप में स्काई डाइविंग करने वाली है।

राइजिंग यूनाइटेड तीन महिला को स्काई डाइविंग के लिए चुना

बता दें कि, इस स्काई डाइविंग का आयोजन एक गैर-लाभकारी संगठन राइजिंग यूनाइटेड द्वारा किया जाएगा। संगठन ने इसके लिए तीन युवा महिला खोजकर्ताओं को चिन्हित किया है। जानकारी के लिए बता दें, समताप मंडल पृथ्वी के वायुमंडल की दूसरी परत है जो पृथ्वी की सतह से लगभग 12 से 50 किलोमीटर (7 से 31 मील) की ऊंचाई तक फैली हुई है। समताप मंडल में न्यूनतम तापमान लगभग माइनस 80 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

तीनों महिला को 18 महीने के प्रशिक्षण से गुजरना होगा

इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने के लिए विशेष तैयारी कर रही बाकी अन्य दो फाइनलिस्ट में कोलंबियाई मूल की एलियाना रॉड्रिक्वेज़ और कोस्टा रिकान मूल की डायना वेलेर एन जिम नेज हैं। इन तीनों को 18 महीने के कठोर प्रशिक्षण को पार करना होगा। इस ट्रेनिंग के बाद इनमें से केवल एक ही ऐतिहासिक इसमें छलांग लगाएगा, वहीं अन्य दो खोजकर्ता जमीनी समर्थन और शैक्षिक आउटरीच के लिए टीम में रहेंगे।

छलांग को लेकर एनजीओ ने क्या कहा?

वहीं इस ऐतिहासिक छलांग को लेकर एनजीओ द्वारा कहा गया कि, हम महिलाओं को आगे बढ़ाने और एसटीईएएम शिक्षा में युवा महिलाओं की रुचि को प्रेरित करने के लिए रिकॉर्ड और सीमाओं को तोड़ते हुए एक ऐतिहासिक यात्रा को शुरू कर रहे हैं।

कौन है स्वाति वार्ष्णेय?

भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक स्वाति वार्ष्णेय की बात करें तो उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैटेरियल साइंस में पीएचडी की है। स्वाति ने कहा कि, उनके करियर की यात्रा स्काइ डाइविंग के बेहद करीब रही है। स्वाति ने वर्टिकल फ्रीफॉल में विशेषज्ञता के साथ 1,200 से अधिक बार स्काई डाइविंग कर चुकी है।

ये भी पढ़े- Fire in Johannesburg: जोहान्सबर्ग की इमारत में भीषण आग, 60 लोगों की मौत, घायलों को अस्पताल भेजा गया

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT