होम / Top News / जानें, क्या है भोजपुरी एक्ट्रेस सुसाइड केस में गिरफ्तार समर सिंह का सपा कनेक्शन

जानें, क्या है भोजपुरी एक्ट्रेस सुसाइड केस में गिरफ्तार समर सिंह का सपा कनेक्शन

इंडिया न्यूज़ : वाराणसी के सारनाथ होटल से भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव मिलने के मामले में मृतका के बॉयफ्रेंड समर सिंह यादव को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। बता दें, समर पर अभिनेत्री की मां ने आरोप लगाया है कि वह आकांक्षा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया करता था। […]

BY: Ashish kumar Rai • LAST UPDATED :
ADVERTISEMENT
जानें, क्या है भोजपुरी एक्ट्रेस सुसाइड केस में गिरफ्तार समर सिंह का सपा कनेक्शन

Samar singh yadav

इंडिया न्यूज़ : वाराणसी के सारनाथ होटल से भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव मिलने के मामले में मृतका के बॉयफ्रेंड समर सिंह यादव को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। बता दें, समर पर अभिनेत्री की मां ने आरोप लगाया है कि वह आकांक्षा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया करता था। मालूम हो, अब तक जानकारी यही मिल रही थी कि अभिनेत्री ने आत्महत्या की है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल खड़े किए हैं।

बता दें, इससे पहले फरार समर सिंह पर मधु दुबे ने आरोप लगाया था कि समर यादव का समाजवादी पार्टी के नेताओं से संबंध हैं और सपा के नेता उसे संरक्षण दे रहे हैं। तो आइये जानते हैं अभिनेत्री की मां के आरोपों में कितनी सच्चाई है। सपा और समर सिंह का क्या कनेक्शन हैं।

मुलायम परिवार से करीबी रिश्ते

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, आजमगढ़ के मेहनगर इलाके के रहने वाले समर सिंह भोजपुरी गायक और अभिनेता है। उसे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है। बता दें, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अगस्त 2021 में समर सिंह यादव को समाजवादी पार्टी में शामिल किया था। उस समय समर ने कहा था कि वह 2022 के यूपी विधानसभा में सपा को बहुमत में लाने का संकल्प लिया है ।

इतना ही नही अगर आप समर सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट पर जायेंगे तो इसके और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ कई तस्वीरें हैं। अखिलेश ही नहीं उनके चाचा शिवपाल यादव के साथ भी समर की कई तस्वीरें हैं। मालूम हो, समर ने यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के लिए कई गाने भी लिखे और गाए थे। जिनमें से एक ‘सपा आई रे…’ खूब वायरल हुआ था।

समर ने मुलायम के निधन पर भी ‘श्रद्धांजलि गीत’ गया था

बता दें, समर सपा प्रमुख अखिलेश यदव का बेहद करीबी माना जाता है। मालूम हो जब पिछले साल अक्टूबर में उसने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ‘श्रद्धांजलि श्रद्धेय नेता जी को’ नाम से एक श्रद्धांजलि गीत भी गाया था। जिसमें उसने मुलायम सिंह यादव की जमकर सराहना की थी।

Tags:

Akhilesh YadavMurderSamajwadi Partyअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीहत्या

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT