होम / आर्थिक संकट में साथ खड़े रहने के लिए श्रीलंका ने भारत का किया धन्यवाद, राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कही ये बातें

आर्थिक संकट में साथ खड़े रहने के लिए श्रीलंका ने भारत का किया धन्यवाद, राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कही ये बातें

Deepika Gupta • LAST UPDATED : July 9, 2023, 10:41 pm IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) India Sri Lanka Relations: भारत के दक्षिण में बसे श्रीलंका ने पिछले साल भारी वित्तीय संकट का सामना किया था। स्थिति इतनी खराब हो गई कि वह विदेशी कर्जों को डिफॉल्ट कर गया। लेकिन इस दौरान भारत उसकी मदद के लिए आगे आया। श्रीलंकाई संसद के स्पीकर महिंदा यापा अबेवर्धने ने पिछले साल आर्थिक संकट के दौरान शनिवार को भारत की तरफ से मिलने वाली मदद की सराहना की। मार्च 2022 में श्रीलंका अपने 51 अरब डॉलर के कर्ज पर डिफॉल्ट कर गया था। तब भारत ने 4 अरब डॉलर की इमरजेंसी सहायता दी थी, जिसमें एक अरब डॉलर का क्रेडिट लाइन भी शामिल था।

राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का भारत दौरा

इस बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे 21 जुलाई से भारत की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। इस दौरान उनके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय मसलों पर विस्तार से बातचीत होने की संभावना है। कोलंबो में अधिकारियों ने 9 जुलाई को यह जानकारी दी है। राष्ट्रपति बनने के बाद से विक्रमसिंघे की यह पहली भारत यात्रा होगी। भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा अगले हफ्ते के शुरू में श्रीलंका जाएंगे, इस दौरान वे रानिल विक्रमसिंघे की भारत यात्रा से जुड़े एजेंडे और व्यवस्थाओं पर काम करेंगे।

कहा भारत है श्रीलंका का सबसे भरोसेमंद दोस्त

श्रीलंका और भारत सांस्कृतिक, राष्ट्रीय और नीतिगत रूप से बहुत करीब से जुड़े हुए देश हैं, इस पहलू का जिक्र करते हुए श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष अभयवर्धने ने ये भी कहा कि भारत श्रीलंका का एक बहुत करीबी सहयोगी और भरोसेमंद दोस्त रहा है और जब भी श्रीलंका मुसीबत में पड़ा है, भारत ने हमेशा ही मदद की है।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT