Srikanth Poojari: कर्नाटक के दक्षिणपंथी कार्यकर्ता श्रीकांत पोजारी को हुबली कोर्ट ने जमानत दे दी है। उन्हें 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद हुए दंगों में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ राज्य भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। सरकार पर आरोप लगाया कि यह हिंदू विरोधी सरकार है।
श्रीकांत पुजारी कौन हैं
श्रीकांत पोजारी, कर्नाटक के हुबली जिले के चन्नापेट के एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता हैं। साथ हीं यह कई सीमांत समूहों का हिस्सा हैं। इनपर 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के तुरंत बाद हुबली में हुए दंगों में शामिल होने का आरोप है। साथ ही इन पर यह भी आरोप है कि इन्होंने कुछ दुकानों में आग लगाया था।
हुबली पुलिस की मानें तो पोजारी के उपर 31 सालों में कुल 16 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें दंगा भड़काने और चोट पहुंचाने के भी आरोप लगाए गैए हैं। साथ इनके उपर 1991, 1999, 2001 और 2014 में भी दंगे भड़काने का आरोप है। इसके अलावा जुए और अवैध शराब के संबंध में भी कई मामले हैं।
वहीं रिपोर्ट की मानें तो पोजारी पिछले कुछ सालों से ऑटोरिक्शा चालक के रूप में काम कर रहे हैं। श्रीकांत के वकील की ओर से कहा गया कि उन्हें अधिकतर मामलों में बरी मिल गई है। वह कभी फरार नहीं थें।
Also Read:
- Attack on ED: बंगाल में ED की टीम पर हमला, TMC नेता के ठिकाने पर करने गई थी रेड
- North Korea News: किम जोंग ने तड़के सुबह साउथ कोरिया में मचाई तबाही, दागे 200 गोले