ADVERTISEMENT
होम / Top News / Sukhwinder Singh Sukhu: सीएम ने राहुल गांधी की सजा पर रोक के निर्णय का किया स्वागत, कही ये बड़ी बात

Sukhwinder Singh Sukhu: सीएम ने राहुल गांधी की सजा पर रोक के निर्णय का किया स्वागत, कही ये बड़ी बात

BY: Himanshu Pandey • LAST UPDATED : August 4, 2023, 11:11 pm IST
ADVERTISEMENT
Sukhwinder Singh Sukhu: सीएम ने राहुल गांधी की सजा पर रोक के निर्णय का किया स्वागत, कही ये बड़ी बात

CM welcomes the decision to stay the sentence of Rahul Gandhi

India News (इंडिया न्यूज़), Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सजा पर सर्वोच्च न्यायालय से रोक लगने का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी अब जल्द ही संसद में जा सकेंगे और एक बार फिर नफरत की राजनीति के खिलाफ लोगों की आवाज को बुलंद करेंगे तथा जनता के मसलों को जोरदार ढंग से संसद में उठा सकेंगे।

केन्द्र सरकार ने राजनीतिक रूप से प्रताड़ित करने का षडयंत्र रचा- सुखविंदर सिंह

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी संसद में लगातार केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों और विघटनकारी राजनीति के विरूद्ध आवाज उठा रहे थे, इसीलिए केन्द्र सरकार ने उन्हें राजनीतिक रूप से प्रताड़ित करने का षडयंत्र रचा। भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन से जनता की आवाज बन चुके राहुल गांधी की संसद सदस्यता केन्द्र सरकार के इशारे पर जल्दबाजी में समाप्त कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। लेकिन अब उन्हें सर्वोच्च न्यायालय ने राहत दे दी है।

I.N.D.I.A 2024 के चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मुकाबला करेगा

सीएम आगे कहते है कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी नफरत की राजनीति के खिलाफ लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए फिर तैयार हैं। वह पहले की तरह ही मसलों को जोरदार तरीके से उठाते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छा है, बल्कि पूरा विपक्ष एक बार फिर राहुल गांधी के नेतृत्व में इससे एकजुट हो सकेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में साल 2024 के चुनाव में I.N.D.I.A. पूरी मजबूती के साथ दमनकारी नीतियों का मुकाबला करेगा।

ये भी पढ़े-  Modi Surname Case: राहुल गांधी की टिप्पणी से लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक, यहां जानें मामले की पूरी…

Tags:

Bhupinder Hoodaharyana newsModi Surname CaseRahul Gandhi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT