होम / नियुक्ति रोकने के आरोप पर सुशील मोदी ने दिया जवाब

नियुक्ति रोकने के आरोप पर सुशील मोदी ने दिया जवाब

Roshan Kumar • LAST UPDATED : November 10, 2022, 5:36 pm IST
नियुक्ति रोकने के आरोप पर सुशील मोदी ने दिया जवाब

सुशील मोदी (फाइल फोटो).

इंडिया न्यूज़ (पटना, sushil modi statement on bihar goverment allegation): बिहार सरकार ने आरोप लगाया की बीजेपी नियुक्ति पत्र रोक कर रखी थी। इसको लेकर राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा मुझे तो आश्चर्य होता है की जन्मदिन के दिन भी महज 150 लोगों को नियुक्ति पत्र बांटा वो भी उनको जिनकी नियुक्ति पहले हो चुकी थी। सरकार बने 3 महीने हो चूके और उसके बाद नियुक्ति पत्र उनको बांटा जिनकी नियुक्ति हमारे समय में हो चुकी है।

सुशील मोदी का बयान

अगर हिम्मत है तो इन्होंने कहा था साढ़े 5 लाख नई नियुक्ति करेंगे और 3 महीने में 5 हजार भी नियुक्तियां नही कर पाए जैसी नियुक्ति ये कर रहे है ऐसे में 25 साल में भी 5 लाख नियुक्ति नही हो पाएगी ये लोगों को धोखा दे रहे है और ये बताएं कि नियुक्तियां एनडीए ने की या महागठबंधन ने।

बिहार का नौजवान समझदार है और इन्होंने जो वादे किए थे नौकरी देने की उसमें यह फेल हो चुके हैं और बूंद बूंद से सागर भरना चाह रहे हैं।

दरअसल, 9 नवंबर को अपने जन्मदिन पर तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर नियुक्ति पत्र बांटते हुए यह इल्जाम लगाया गया था की सरकारी नियुक्तियों को भाजपा ने रोक कर रखा था। इसका जवाब सुशील मोदी दे रहे थे।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT