होम / Jalandar AAP Candidate: एक दिन पहले पार्टी में शामिल हुए सुशील रिंकू को AAP ने बनाया जालंधर उपचुनाव का उम्मीदवार

Jalandar AAP Candidate: एक दिन पहले पार्टी में शामिल हुए सुशील रिंकू को AAP ने बनाया जालंधर उपचुनाव का उम्मीदवार

Roshan Kumar • LAST UPDATED : April 6, 2023, 2:57 pm IST

Jalandar AAP Candidate: कांग्रेस के पूर्व विधायक और प्रमुख रविदासिया नेता सुशील कुमार रिंकू को आम आदमी पार्टी ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। सुशील बीते दिनों ही कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थे। कपूरथला विधायक और कांग्रेस के जालंधर उपचुनाव प्रभारी राणा गुरजीत सिंह के करीबी सहयोगी, रिंकू 2017-22 के बीच जालंधर पश्चिम सीट से कांग्रेस विधायक थे।

  • कांग्रेस सांसद के निधन से सीट खाली हुई थी
  • रिंकू एक दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए 
  • 10 मई को चुनाव होना है

रिंकू जालंधर में पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। उनका पार्टी में स्वागत करते हुए आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

10 मई को मतदान

जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी। जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के 76 वर्ष की आयु में निधन के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था। जालंधर के फिल्लौर में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान संतोष सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT