ADVERTISEMENT
होम / Top News / Taliban Political Parties Ban: तालिबान में राजनीतिक पार्टियों पर लगा प्रतिबंध, जानिए क्या है वजह

Taliban Political Parties Ban: तालिबान में राजनीतिक पार्टियों पर लगा प्रतिबंध, जानिए क्या है वजह

BY: Deepika Gupta • LAST UPDATED : August 18, 2023, 2:02 am IST
ADVERTISEMENT
Taliban Political Parties Ban: तालिबान में राजनीतिक पार्टियों पर लगा प्रतिबंध, जानिए क्या है वजह

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Taliban Political Parties Ban : अफगानिस्तान में तालिबान ने सभी राजनीतिक पार्टियों पर बैन लगा दिया है। यह निर्देश आज ही तालिबानों ने दिया है। बता दें तालिबान के मुताबिक, ये शरिया (इस्लामिक) कानून के खिलाफ है। तालिबान सरकार में मिनिस्टर ऑफ जस्टिस अब्दुल हकीम शरेई ने कहा- मुस्लिमों के लिए बना शरिया कानून ही उनके जीवन का आधार होता है। इस कानून में पॉलिटिकल पार्टीज का कोई वजूद नहीं है।

70 राजनीतिक दलों पर लगाया प्रतिबंध

तालिबान के सत्ता में आने पर करीब 70 राजनीतिक दलों ने जस्टिस मिनिस्ट्री में रजिस्टर करवाया था। उस वक्त तालिबान ने इन्हें बैन करने के संबंध में कुछ नहीं कहा था। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के एक कमेंटटेर तोरेक फरहादी ने कहा- तालिबान ने खाड़ी देशों को आधार बनाकर ये फैसला लिया है।तालिबान ने 15 अगस्त 2021 को काबुल के साथ ही पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से उसने लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा और नौकरी से जुड़े तमाम अधिकार छीन लिए हैं।

अफगान तालिबान पिछली सरकार के बदनाम और कठपुतली राजनेताओं को शामिल करने का विरोध कर रहा है। मौलवी अब्दुल का कहना है कि उनकी भागीदारी विदेशी कब्जे वाली ताकतों और उनके कठपुतलियों के खिलाफ उनके लंबे संघर्ष के साथ विश्वासघात होगी।

ये भी पढ़े- श्रीलंका के राष्ट्रपति का कहना अब बच्चे सीखेंगे हिंदी और चीनी भाषा, जानिए पूरी खबर

Tags:

Hindi NewsKnow What Is The ReasonTaliban news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT