ADVERTISEMENT
होम / Top News / 01 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालें स्वास्थ्य को लेकर परेशानी उठा सकते हैं, जानें अपने राशिफल के बारे में

01 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालें स्वास्थ्य को लेकर परेशानी उठा सकते हैं, जानें अपने राशिफल के बारे में

BY: Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 1, 2023, 5:56 am IST
ADVERTISEMENT
01 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालें स्वास्थ्य को लेकर परेशानी उठा सकते हैं, जानें अपने राशिफल के बारे में

India News(इंडिया न्यूज़), 01 July 2023, Rashifal: आज 01 जुलाई शनिवार का दिन कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आ सकती है। आज आपको आपना विशेष ध्यान रखना होगा। मेष राशि वाले आज के दिन व्यापार-व्यवसाय में नुकसान पा सकते हैं। वही वृषभ राशि वाले जातको के परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। जानिए 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल (Aries)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आज शाम के वक्‍त मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का आपको मौका मिलेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी और भाग्य आपका साथ देगा। आपके लिए स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज का दिन आपके लिए काफी क्रिएटिव है। किसी क्रिएटिव काम को पूरा करने में दिन बीतेगा। परिवार व समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल (Cancer)

कर्क राशि के लोगों दिन शुभ है और आज का दिन आपके लिए काफी सृजनात्मक है। जो भी काम आप लगन के साथ करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।

सिंह राशिफल (Leo)

आज के दिन आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। कोई विशेष कार्य में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।  कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डाल सकते हैं और ऐसा करने से आपका काम प्रभावित हो सकता है।

कन्या राशिफल (Virgo)

कन्या राशि के लोगों को आज हर कार्य काफी सावधानी से करना चाहिए। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अपनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। किसी अपने का दुखद समाचार आज प्राप्त होगा।

तुला राशिफल (Libra)

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा।नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन जायदाद के मामले में आपको आज कोई फायदे का सौदा मिल सकता है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन करियर और आजीविका के मामले में लाभपूर्ण रहेगा। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ऐक्टिव रहकर अपने काम पर फोकस करें। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे और पत्नी से विवाद हो सकता है।

धनु राशिफल ( Sagittarius)

रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए काम में हाथ आजमाएं। आज आपको किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि को चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना की भी संभावना है।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज का दिन आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार के मामले में लाभ का दिन है और आपको घरेलू कामों को निबटाने में भाग्‍य का साथ मिलेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। कोई नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।

मीन राशिफल (Pisces)

आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध होगा।परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से ठीक कर सकते हैं। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको कमी महसूस होती है।

ये भी पढ़े- Amarnath Yatra: श्रीनगर में 13600 फीट पर बसे बाबा बर्फानी का दर्शन करने से मिलता है मोक्ष, जानें क्या है इसका इतिहास

Tags:

Aaj Ka RashifalAshadha Month 2023astrologyDaily Horoscopedaily rashifalhindi horoscopehoroscopeHoroscope 2022Horoscope 2023Horoscope in Hindirashifalrashifal 2023Today Horoscopetoday rashifal in hindiआज का राशिफल

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT