होम / Tech News: जियो ने जम्मू-कश्मीर में लॉन्च किया 5 जी नेटवर्क, उपराज्यपाल ने राजभवन से की इसकी शुरुआत

Tech News: जियो ने जम्मू-कश्मीर में लॉन्च किया 5 जी नेटवर्क, उपराज्यपाल ने राजभवन से की इसकी शुरुआत

Gaurav Kumar • LAST UPDATED : March 1, 2023, 3:38 pm IST

टेक डेस्क/नई दिल्ली (Tech News: People will get the benefit of High-Speed ​​Internet, Low-Latency, Standalone True 5G): किसी जमाने में इंटरनेट को तरसते जम्मू और कश्मीर के निवासीयों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। रिलायंस जियो ने मंगलवार को जम्मू और श्रीनगर में अपनी ट्रू 5जी सेवा की शुरुआत की है। जियो के मुताबिक, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के राजभवन में जियो ट्रू 5जी सेवा का शुभ आरंभ किया। कंपनी के मुताबिक हाई-स्पीड इंटरनेट, लो-लेटेंसी, स्टैंडअलोन ट्रू 5जी सेवाओं के तकनीकी लाभ लोगों और व्यवसायों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी के साथ कुल 304 शहरों में जियो 5जी की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

  • 5जी सेवा प्रदेश के लिए परिवर्तनकारी- उपराज्यपाल
  • 36 हजार लोगों को मिला रोजगार- जियो

5जी सेवा प्रदेश के लिए परिवर्तनकारी- उपराज्यपाल

एएनआई से केंद्र शासित प्रदेश के एल-जी, मनोज सिन्हा ने कहा, “मुझे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में जियो ट्रू 5जी सेवाओं के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। 5G (पांचवीं पीढ़ी का मोबाइल सिस्टम) जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए परिवर्तनकारी लाभ लाएगा”

सिन्हा ने कहा, “डिजिटल जम्मू और कश्मीर सरकार के मिशन में स्टार्टअप इकोसिस्टम, ई-गवर्नेंस, कृषि, सामाजिक कल्याण, युवा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा पर विशेष ध्यान दिया गया है। केंद्र शासित प्रदेश में जियो 5जी सेवाओं का आगमन  इन पहलों को बहुत बढ़ावा देगा।”

36 हजार लोगों को मिला रोजगार- जियो

जियो के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम जम्मू और श्रीनगर में जियो ट्रू 5जी लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं। दिसंबर 2023 तक, जियो ट्रू 5जी जम्मू और कश्मीर के हर शहर को कवर करेगा। यह सरकार की प्राथमिकताओं के प्रति जियो की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 36,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया है। यह लॉन्च जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो जियो की 5जी सेवाओं से अत्यधिक लाभान्वित होंगे। हम सरकार के आभारी हैं…”

ये भी पढ़ें :- Tech News: गूगल ने एंड्रायड फोल्डेबल फोन पर जीमेल के लिए टू-पेन व्यू को किया लॉन्च 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Earthquake: इंडोनेशिया के जावा में 6.3 तीव्रता का आया भूकंप, जकार्ता में भी महसूस किए गए झटके- Indianews
Office Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर रखें ये चीज, होगी आपकी तरक्की- Indianews
Space Telescope: दूसरे ग्रह पर मिला जीवन का सबसे आशाजनक संकेत, जेम्स वेब अंतरिक्ष दूरबीन से खुलासा
Masik Kalashtami 2024: अगर जीवन में दुखों को करना चाहते हैं दूर, कालाष्टमी पर इन मंत्रों का करें जाप- Indianews
Lok Sabha Election: मैं अपने पिता को टुकड़ों में…, प्रियंका गांधी ने पोल रैली में पीएम पर किया पलटवार- Indianews
Congress: अमेठी-रायबरेली में कांग्रेस जल्द करेगी प्रत्याशी का एलान, कमेटी ने खड़गे पर छोड़ा फैसला -India News
DC vs MI: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया-Indianews
ADVERTISEMENT