होम / Thane Rave Party: महाराष्ट्र के ठाणे में रेव पार्टी का आयोजन, पुलिस ने किया खुलासा

Thane Rave Party: महाराष्ट्र के ठाणे में रेव पार्टी का आयोजन, पुलिस ने किया खुलासा

Shanu kumari • LAST UPDATED : December 31, 2023, 4:58 pm IST
ADVERTISEMENT
Thane Rave Party: महाराष्ट्र के ठाणे में रेव पार्टी का आयोजन, पुलिस ने किया खुलासा

 Thane Rave Party

India News (इंडिया न्यूज), Thane Rave Party: साल 2023 का आज (रविवार) आखिर दिन है। नए साल को लेकर पार्टी शुरु हो चुकी है। लोगों ने फ्राइडे नाइट से ही पार्टी से शुरु कर दी है। वहीं पुलिस भी काफी एक्टिव मोड में है। इसी बीच महाराष्ट्र के ठाणे में कल देर रात एक रेव पार्टी पर पुलिस ने छापेमारी की है। जिसमें करीब 80 लोगों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में पुलिस का कहना है कि उन्होंने अवैध रूप से ड्रग्स का सेवन किया है।

  • पुलिस ने दो आयोजकों को किया गिरफ्तार 
  • इंस्टाग्राम पर रेव पार्टी के लिए सैकड़ों लोगों को निमंत्रण

अधिकारी ने दी जानकारी 

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इस रेव पार्टी का आयोजन ठाणे में वडावली क्रीक के पास समुंदर के किनारे एक खुली जगह पर किया गया था। इस पार्टी से एलएसडी, चरस, एक्स्टसी गोलियां और मारिजुआना जैसी दवाएं जब्त की गई हैं। जांच के दौरान पता चला है कि इंस्टाग्राम पर रेव पार्टी के लिए सैकड़ों लोगों को निमंत्रण भेजा गया था। इस पार्टी को दो लोगों ने आयोजति किया था। दोनों आयोजकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

क्या होता है रेव पार्टी 

रेव पार्टी एक तरह की अय्याशी होती है। जिसमें चरस, एलएसडी, मेफेड्रोन, एक्‍सटसी, कोकीन और हशीश समेत कई तरह के ड्रग्‍स लिए जाते हैं। इसे उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी आयोजकों की होती है। इस पार्टी में चिल रुम भी होता है। जिसमें पार्टी में शामिल होने वाले लोग खुलेआम सेक्‍स करते हैं। साथ ही कई तरह की गैरकानूनी चीजें की जाती है। अभी कुछ दिनों पहले रेव पार्टी से एल्विश यादव का नाम जोड़ा गया था।

Also Read:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT