होम / Top News / "लड़का अच्छा है, लेकिन उसमें जहर है" कन्हैया कुमार को लेकर उमा भारती का बयान

"लड़का अच्छा है, लेकिन उसमें जहर है" कन्हैया कुमार को लेकर उमा भारती का बयान

PUBLISHED BY: Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : December 30, 2022, 5:51 pm IST
ADVERTISEMENT

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर निशाना साधा है। एक तरफ जहां उमा ने कन्हैया की तारीफ करते हुए उनको एक अच्छा फाइटर राजनेता बताया है तो दूसरी ओर करैत सांप से ही तुलना कर दी है। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्टों का करैत सांप वाला जहर कन्हैया में भी है।

दरअसल, बीजेपी नेता छिंदवाड़ा में थीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों पर कटाक्ष किया। कन्हैया कुमार का जिक्र करते हुए कहा, ”कन्हैया कुमार का दिमाग चलता है कम्युनिस्टों से। कम्युनिस्टों को भारतीय धर्म से, हिंदुत्व से नफरत है, भारतीय सोच से नफरत है। कम्युनिस्टों की संख्या तो कम हो गई है, लेकिन ये करैत सांप की तरह है।”

कन्हैया की तुलना करैत सांप से की

उमा भारती ने कन्हैया कुमार की तुलना करैत सांप से की है।उन्होंने कहा, “करैत कम होते हैं लेकिन बहुत जहरीले होते हैं। वह जहर कन्हैया कुमार के अंदर है। नहीं तो वह लड़का बहुत अच्छा है।” उमा ने कहा, ”यदि वह अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे तो वह अच्छा फाइटर है। वह अच्छा नेतृत्व कर सकता है शोषित वर्ग का।”

कन्हैया को बताया हिंदुत्व विरोधी

कन्हैया कुमार के दिमाग को लेकर उमा भारती ने कहा कि उसके दिमाग में जो हिंदुत्व के लिए जहर है, भारतीय संस्कृति की मान्यता को लेकर जो उसके दिमाग में जहर है वह उसके जीभ पर आ जाता है। इस कारण वह ऐसी बात करता है। उसे समझ ही नहीं है कि सभी देवी-देवताओं के हाथ में हथियार हैं, लेकिन उन्होंने हिंसा के लिए नहीं, रक्षा के लिए उठाए थे।

इन दिनों बीजेपी में हाशिये पर है उमा भारती

जानकारी दें, उमा भारती राम मंदिर आंदोलन से ही राजनीतिक रूप से सक्रिय थीं। वे बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में भी मुख्य आरोपी थीं जिन्हें बाद में कोर्ट से राहत मिली थी। हालांकि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वे बीजेपी आलाकमान द्वारा हाशिए पर भेज दी गई हैं।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

विवादों में घिरे कोहली! एयरपोर्ट पर महिला को जमकर लताड़ा, वीडियो देख बौखलाया ऑस्ट्रेलियाई मीडिया
विवादों में घिरे कोहली! एयरपोर्ट पर महिला को जमकर लताड़ा, वीडियो देख बौखलाया ऑस्ट्रेलियाई मीडिया
अंदर से सड़ जाएंगी आंतें…खून में बहेगा जहर, नकली अंडा खा लिया तो होगा ऐसा हाल, जानें कैसे करें पहचान?
अंदर से सड़ जाएंगी आंतें…खून में बहेगा जहर, नकली अंडा खा लिया तो होगा ऐसा हाल, जानें कैसे करें पहचान?
विधानसभा में गूंजा मुर्गा विवाद, सदन में जाने से पहले विपक्ष ने किया  प्रदर्शन
विधानसभा में गूंजा मुर्गा विवाद, सदन में जाने से पहले विपक्ष ने किया  प्रदर्शन
Ambikapur Mahamaya Airport: अंबिकापुर एयरपोर्ट से आज हवाई सेवा की शुरुआत, यात्रियों में उत्साह का माहौल
Ambikapur Mahamaya Airport: अंबिकापुर एयरपोर्ट से आज हवाई सेवा की शुरुआत, यात्रियों में उत्साह का माहौल
CM योगी ने मुकेश राजपूत को फोन कर जाना हाल-चाल, संसद परिसर में धक्‍का मुक्‍की के दौरान घायल हुए हैं बीजेपी सांसद
CM योगी ने मुकेश राजपूत को फोन कर जाना हाल-चाल, संसद परिसर में धक्‍का मुक्‍की के दौरान घायल हुए हैं बीजेपी सांसद
हिमाचल प्रशिक्षत संघ ने धर्मशाला जरोवर स्टेडियम में सुखविन्दर सिंह सुखु सरकार के खिलाफ भरी हुंकार
हिमाचल प्रशिक्षत संघ ने धर्मशाला जरोवर स्टेडियम में सुखविन्दर सिंह सुखु सरकार के खिलाफ भरी हुंकार
रावण ने जीजा के साथ किया था ऐसा कांड, मौत बनकर आई अनसुनी बद्दुआ, क्या है रामायण की छुपी हुई कहानी?
रावण ने जीजा के साथ किया था ऐसा कांड, मौत बनकर आई अनसुनी बद्दुआ, क्या है रामायण की छुपी हुई कहानी?
जब टमाटर की तरह सड़ कर गलने लगती है किडनी तो दिखने लगते हैं ये लक्षण, जान लें वरना बढ़ जाएगी मुश्किल!
जब टमाटर की तरह सड़ कर गलने लगती है किडनी तो दिखने लगते हैं ये लक्षण, जान लें वरना बढ़ जाएगी मुश्किल!
Indore Crime News: खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 युवक गिरफ्तार
Indore Crime News: खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 युवक गिरफ्तार
Rahul Gandhi के धक्का कांड के बीच प्रियंका ने पकड़ ली Amit Shah की चाल? दिया ऐसा चैलेंज PM Modi को भी आ जाएगा गुस्सा
Rahul Gandhi के धक्का कांड के बीच प्रियंका ने पकड़ ली Amit Shah की चाल? दिया ऐसा चैलेंज PM Modi को भी आ जाएगा गुस्सा
Delhi Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर BJP का बड़ा प्रदर्शन! कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
Delhi Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर BJP का बड़ा प्रदर्शन! कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
ADVERTISEMENT