होम / इस देश में नहीं है ट्रेन की सुविधा, लोग बोट-हेलिकॉप्टर से करते हैं सफर

इस देश में नहीं है ट्रेन की सुविधा, लोग बोट-हेलिकॉप्टर से करते हैं सफर

Deepika Gupta • LAST UPDATED : July 21, 2023, 5:00 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Greenland News : दुनिया में एक ऐसा भी देश जहां बिल्कुल नहीं है ट्रेन की सुविधा। तो आपको बता दें हम जिस देश की बात कर रहे हैं वह ग्रीनलैंड है। यहां सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आती है। ग्रीनलैंड स्वतंत्र देश है। लेकिन यह डेनमार्क के अधिकार क्षेत्र में आता है। बता दें इस देश का करीब 85 फीसदी इलाका बर्फ की चादर ओढे हुए है। पूरी दुनिया में यही ऐसा देश है, जहां आप पोलर बीयर देख सकते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से तो ग्रीनलैंड दुनिया का 12वां सबसे बड़ा देश है। लेकिन इसकी जनसंख्या किसी छोटे शहर से भी काफी कम है। यहां सिर्फ 58 हजार लोग ही रहते हैं। इसके 20 लाख वर्ग किलोमीटर इलाके में केवल बर्फ ही बर्फ नजर आती है।

नहीं है यहां कोई रेलगाड़ी

यहां लोग बर्फ पर ही चलते हैं। सड़कें तो जैसे न के बराबर हैं। अब आपको इस देश के बारे में और विस्तार से बताते हैं। यहां कोई भी ट्रेन नहीं है। यहां सिर्फ लोग अपने सफर के लिए हेलिकॉप्टर से जाते हैं या फिर बोट का सहारा लेकर जाते हैं। वरना तो कई लोग अपने घर से ही बहुत कम निकलते हैं।

कुछ ऐसा है यह देश

इस देश का करीब 85 फीसदी इलाका बर्फ की चादर ओढे हुए है। इस देश में आपको गर्मियों में भी सूर्यास्त नहीं दिखेगा। आधी रात में भी सूर्य आसमान में नजर आ जाएगा। उस दौरान भी तापमान 0 से 4 डिग्री के बीच रहता है। जबकि ठंड के मौसम में विभिन्न तरह की रोशनियां आसमान में दिखाई पड़ती हैं। इस देश की खुद की कोई मुद्रा नहीं है। यहां डेनमार्क की करंसी डेनिसक्रोना से कामकाज होता है। यहां का एक डॉलर भारत के 10 रुपये के बराबर है।

ये भी पढ़े- Iran Actress Jail News: ईरान की मशहूर अभिनेत्री ने उतारा हिजाब, कोर्ट ने दी यह सजा

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

‘नमस्ते भी लोकल से ग्लोबल हो गया’, न्यूयॉर्क में मेगा शो के दौरान PM Modi ने किसे दिया इसका श्रेय?
रशियन नहीं इस देश की महिलाएं है सबसे ज्यादा खूबसूरत, इनके आगे ‘इंद्रलोक की अप्सराएं’ भी है फेल
Bareilly News: मंत्री जेपीएस राठौर ने ट्रेन हादसे को लेकर कांग्रेस-सपा को ठहराया जिम्मेदार, कही ये बात
दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी जिसे देखकर कई राजाओं का फिसल जाता था दिल, जानिए कैसे रखती थी अपनी सुंदरता को बरकरार?
Tirupati Laddu Controversy: लड्डू विवाद: मथुरा में दुकानों में बिकने वाले प्रसाद की होगी जांच, एफएसडीए ने जुटाए सैंपल
Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति लड्डू प्रसाद विवाद पर भड़कीं डिंपल यादव, बोलीं- ‘लोगों को लग रहा है कि उनका धर्म…’
Chess Olympiad:शतरंज की दुनिया का बादशाह बना भारत, पहली बार पुरुष और महिला कैटेगरी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
ADVERTISEMENT