होम / King Charles III के राज्याभिषेक में ये बॉलीवुड सितारे होंगे शामिल

King Charles III के राज्याभिषेक में ये बॉलीवुड सितारे होंगे शामिल

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : May 4, 2023, 5:54 pm IST
King Charles III के राज्याभिषेक में ये बॉलीवुड सितारे होंगे शामिल

King Charles III

India News (इंडिया न्यूज),Coronation of King Charles III, Britain: ब्रिटेन में इन दिनों किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक की तैयारियां जोरों पर हैं। बता दें  छह मई को किंग चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक लंदन में होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद से ही किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच बताया जा रहा है कि राज्याभिषेक देखने वाले लोगों को राजा और उनके उत्तराधिकारियों के प्रति निष्ठा की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

King Charles III
King Charles III

ताजपोशी में ये लोग होंगे शामील 

  • ताजपोशी के भव्य समारोह के लिए विभिन्न तैयारियां की गई हैं। इसमें 2,200 मेहमान शिरकत करेंगे। हालांकि, यह आंकड़ा 1953 में महारानी एलिजाबेथ के राज्याभिषेक के लिए आए 8,000 मेहमानों से बहुत कम है। मेहमानों में ब्रिटिश शाही परिवार होगा, जिसमें चार्ल्स के छोटे बेटे प्रिंस हैरी भी शामिल हैं।
  • अन्य विदेशी राजा, मंत्री और राष्ट्राध्यक्ष भी होंगे। अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगी और चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग के बीजिंग की ओर से भाग लेने की उम्मीद है। चार्ल्स और कैमिला के दोस्त भी समारोह में मौजूद होंगे।
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स-तृतीय और क्वीन कैमिला के राज्याभिषेक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 1953 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राज्याभिषेक में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। चार्ल्स की ताजपोशी के लिए ब्रिटेन ने शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया था, लेकिन उनके स्थान पर धनखड़ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सात मई को होने वाले किंग चार्ल्स III की ताजपोशी इवेंट का हिस्सा बनने जा रही हैं। समारोह में ट्रॉम क्रूज और केटी पेरी जैसे सितारों के बीच सोनम एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी बनकर इवेंट में चार चांद लगाती दिखेंगी। सोनम कपूर इस ताजपोशी इवेंट में कॉमनवेल्थ वर्चुअल क्वायर का परिचय देंगी।

ये भी पढ़ें – King Charles III के राज्याभिषेक में खर्च होंगे इतने हजार करोड़ रुपए, 70 साल बाद होने जा रहा है ऐसी शाही परंपरा

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT