होम / कुनबे के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर देश के इन दिग्गज नेताओं ने जताया दुख

कुनबे के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर देश के इन दिग्गज नेताओं ने जताया दुख

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : October 10, 2022, 1:16 pm IST

दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बता दें मुलायाम सिंह ने सोमवार सुबह (आज) 8:15 मिनट पर अंतिम सांस ली। बाते दें इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए अखिलेश यादव ने कहा ‘मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।’ मुलायम सिंह यादव पिछले कई दिनों से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।

 

अमित शाह ने जताया दुख

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है।

फारूक अब्दुल्ला ने कही ये बात 

मुलायम सिंह यादव के निधन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला वह जनता के नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। वह सभी धर्मों का सम्मान करते थे और सभी धर्मों के लिए लड़ते थे। भारत में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है, जो इस दिन शोक न करे।

पीयुष गोयल ने किया दुख व्यक्त  

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुलायम सिंह जी सबके प्रिय थे। उन्होंने लंबा समय देश के लिए राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अपना जीवन समर्पित किया। उत्तर प्रदेश और पूरे देश के लिए क्षति है। उनका आशीर्वाद हमेशा मुझे मिला। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और पूरे परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।

 

कांग्रेस ने कहा ने ट्वीट कर जताया दुख 

इस दुख की घड़ी पर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक देश के पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

पीएम मोदी ने साझा की यादें

पीएम मोदी ने मुलायम सिंह से जुड़ी कई यादें ट्विटर पर साझा की है। पीएम मोदी ने कहा, ‘मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉक्टर लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

राजनाथ सिंह ने नेता जी के निधन पर जताया दुख 

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा “राजनीति में विरोधी होने के बावजूद मुलायम सिंह जी के सबसे अच्छे संबंध थे। जब भी उनसे भेंट होती तो वे बड़े खुले मन से अनेक विषयों पर बात करते। अनेक अवसरों पर उनसे हुई बातचीत मेरी स्मृति में सदैव तरोताज़ा रहेगी। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।”

राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताया दुख

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा “श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन एक बेहद दुःखद समाचार है। वो ज़मीनी राजनीति से जुड़े एक सच्चे योद्धा थे। मैं श्री अखिलेश यादव समेत सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

सोनीया गांधी ने जताया दुख 

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में मुलायम सिंह का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।”

गुलाम नबी आज़ाद ने जताया दुख 

यह दुख की बात है कि वे आज हमारे बीच में नहीं हैं। उनकी सादगी को हमेशा याद किया जाएगा। जब तक वे राजनीति में रहे वे हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों के बीच में रहे। हमारी बहुत सारी यादे उनके साथ हैं।

 ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेता जी के निधन पर जताया दुख 

मुलायम सिंह यादव आज हमारे बीच में नहीं रहे। उनका जनसेवा का इतिहास रहा है और हमेशा जनता के बीच में रहे हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों का धैर्य बनाए रखे। यह देश के लिए एक क्षति है।

जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया दुख

मुलायम सिंह यादव जी का निधन अपूरणीय क्षति है।मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। उनके समर्थकों से उम्मीद है कि वह मुलायम सिंह जी के द्वारा दिखाए जनसेवा के रास्ते पर चलेंगे।

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

CM ने कहा “मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, उनके परिवार, समर्थकों के प्रति भी संवेदना व्यक्त करात हूं। मुलायम सिंह यादव जी एक जुझारू और संघर्षी नेता थे। समाजवादी पार्टी से जुड़े एक महत्वपूर्ण स्तंभ थे।”

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कही ये बात 

ये भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुलायम सिंह के सफर पर एक नज़र

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT