India News ( इंडिया न्यूज़ ) Pakistani boy marries 70 year old grandmother : पाकिस्‍तान में एक बार फिर से एक शादी काफी सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, पाकिस्तान के 35 साल के लड़के ने एक कनाडा में रहने वाली 70 साल की दादी से शादी रचाई है। इस शादी पर कई लोग बातें कर रहे हैं। दोनों ने फेसबुक पर हुए एक अफेयर के बाद 2017 में शादी कर ली थी। जिसको लेकर आज मुकम्मल हो गया है। बता दें, 35 साल के नईम शहजाद ने अपने से दोगुनी उम्र की महिला यानी 70 साल की मैरी से शादी की है। मैरी कनाडा की रहने वाली हैं, और वहीं से मैरी की पहली शादी हुई थी। लेकिन 2012 में मैरी को नईम शहजाद से फेसबुक पर दोस्ती हुई।

2015 में मैरी ने किया प्रपोज

आपको बता दें, साल 2015 में मैरी ने नईम शहजाद को प्रपोज किया था। इसके बाद अगस्त 2017 में दोनों ने शादी की थी। हालांकि नईम को वीजा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा और दोनों कनाडा में एक साथ नहीं रह सके। मैरी ने हाल ही में छह साल में पहली बार पाकिस्तान का दौरा किया और छह महीने तक नईम के साथ रहने का फैसला किया। अब दोनों एक साथ रह रहे हैं।

मैरी से मिला तो हुआ ठीक

नईम शहजाद ने बताया कि जब वो मैरी से मिला तो वह बहुत परेशान था। फिर मैरी ने उसे भावनात्मक और आर्थिक रूप से समर्थन किया। नईम के मुताबिक मैरी की उम्र काफी ज्‍यादा है और वह बहुत अमीर नहीं है। साथ ही वह मामूली पेंशन पर रहती थी। नईम ने कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि उनके बीच उम्र का कितना अंतर है। बस वह एक दूसरे की मदद के साथ अपना जीवन गुजारना चाहते हैं, और आज वह एक दूसरे के संग रहने लगे हैं।

ये भी पढ़े-

Joe Biden: 26 जनवरी 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे जो बाइडन? अमेरिकी राजदूत ने दी जानकारी