होम / भारत जोड़ो यात्रा का आज 68वां दिन, पंडित नेहरू की प्रासंगिकता पर जयराम रमेश ने किया मार्मिक ट्वीट

भारत जोड़ो यात्रा का आज 68वां दिन, पंडित नेहरू की प्रासंगिकता पर जयराम रमेश ने किया मार्मिक ट्वीट

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : November 14, 2022, 6:07 pm IST
ADVERTISEMENT
भारत जोड़ो यात्रा का आज 68वां दिन, पंडित नेहरू की प्रासंगिकता पर जयराम रमेश ने किया मार्मिक ट्वीट

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) :कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन के विराम के बाद महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कलमनुरी से आगे बढ़ चुकी है। आपको बता दें, आज भारत जोड़ो यात्रा का 68 वां दिन है और पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर यात्रा के प्रतिभागियों को पंडित जवाहरलाल नेहरू की किताब ‘भारत की खोज’ की 600 प्रतियां बांटी जाएंगी। ज्ञात हो, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को महाराष्ट्र में एक दिन का विराम दिया गया था। पुनः सोमवार को यात्रा हिंगोली में कलमनुरी से आगे वाशिम की ओर प्रस्थान की।

जयराम रमेश का मार्मिक ट्वीट

नेहरू की जयंती पर जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 68वां दिन है और नेहरू की 133वीं जयंती है। हम हिंगोली जिले में हैं और संयोग से पंडित नेहरू पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा के साथ साथ मराठी में प्रकाशित एक किताब सामने आयी है।” जयराम रमेश ने आगे कहा, “बिगाड़ने वाले बिगाड़ते रहेंगे, बदनाम करना जारी रखेंगे लेकिन नेहरू लगातार प्रेरित करते रहे हैं और उनकी प्रासंगिकता 2014 के बाद बढ़ी है। कांग्रेस नेता ने ये भी कहा नेहरू की प्रतिष्ठित, ‘भारत की खोज’ की 600 प्रतियां आज यात्रियों को बांटी जाएंगी। इन्हें एक कार्यकर्ता ले कर आया, जो बेहद कम समय में इनकी व्यवस्था कर दिल्ली से 23 घंटे का सफर पूरा कर यहां आया।”

मध्य प्रदेश में 20 नवंबर से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा

आपको बता दें, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई थी। भारत जोड़ो यात्रा अब तक छह राज्यों में 28 जिलों से गुजर चुकी है। ज्ञात हो, मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करने से पहले यात्रा महाराष्ट्र के पांच जिलों में लोगों से संपर्क करते हुए ये यात्रा 382 किमी का रास्ता तय कर लेगी। जानकारी हो ये यात्रा लगभग 150 दिनों में 3,570 किमी की दूरी तय करने के बाद जम्मू-कश्मीर में समाप्त होने से पहले 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT