होम / 14 May 2023, Rashifal:मेष, वृषभ और कन्या राशि के लिए आज बनेगा खुशी का माहौल, जानिए आपका दिन कैसा होगा

14 May 2023, Rashifal:मेष, वृषभ और कन्या राशि के लिए आज बनेगा खुशी का माहौल, जानिए आपका दिन कैसा होगा

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : May 14, 2023, 6:27 am IST

14 May 2023, Rashifal: आज रविवार का दिन कुछ राशिवालों के लेए खास रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के साथ ही कार्यक्षेत्र में भी मान सम्मान मिलता हुआ नजर आएगा। वही कुछ लोगों के लिए आज व्यर्थ का वाद-विवाद किसी से हो सकता है यानी, आज आपको अपने से सावधानी बरतनी पड़ेगी और अपने वाणी पर संयम रखना होगा। जानिए मेष से लेकर मीन तक के राशि के बारे में।

मेष राशिफल (Aries)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। सभी लोग एक साथ कार्य करते हुए नजर आएंगे। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज घर परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन होने से आपके खर्च काफी ज्यादा बढ़ सकते हैं।

मिथुन राशिफल (Gemini)

आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए वरना आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशिफल (Cancer)

आज बाहर कहीं यात्रा पर जाएं तो सावधानी रखें। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। काम की अधिकता के कारण शारीरिक पीड़ा व तनाव बना रहेगा। व्यापार में धन का निवेश सोच-विचार कर करें।

सिंह राशिफल (Leo)

कर्क राशि के लोगों को आज किसी बहन भाई कि चिंता सता सकती है। आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। पत्नी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। कोई नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशिफल (Virgo)

आज आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपने जो मेहनत की उसमें आज आपको सफलता मिलती दिखाई देगी। आज आप जितनी भी भागदौड़ करेंगे उसके नतीजे आपके लिए लाभदायक रहेंगे।

तुला राशिफल (Libra)

तुला राशि के जातकों को आज किसी बात को लेकर चिंता और परेशानी रहने वाली है। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों से संबंध मधुर रखें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज आप आकस्मिक दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है। अपना और पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशिफल ( Sagittarius)

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन किसी नए संपर्क से लाभ दिलाने वाला रहेगा। पहले के मुकाबले आज आपको काफी फायदा होगा। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, व्यापार में नया काम हाथ आएगा। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज परिवार वालों का सहयोग मिलेगा. बहन की सेहत में सुधार होगा. मित्रों की सहायता से आय के कुछ अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। व्यापार व्यवसाय में किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से नया काम मिलेगा, जिससे लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज आपका आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव होगा, अच्छा रहेगा कि आज आप वाद-विवाद में न उलझें। अन्यथा नहीं तो अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज काम में रुकावट आएगी।

मीन राशिफल (Pisces)

आज आप वाहन आदि चलाने में सतर्कता बरतें। किसी कार्य विशेष के कारण संबंधियों से वाद-विवाद हो सकता है। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढ़ना स्वाभाविक है। कार्यस्थल पर आज गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें।

ये भी पढ़े- 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.