होम / 12 April rashifal: मेष, सिंह और कर्क राशिवालों के लिए आज का दिन रहेगा काफी अच्छा, जानिए 12 राशियों के बारे में

12 April rashifal: मेष, सिंह और कर्क राशिवालों के लिए आज का दिन रहेगा काफी अच्छा, जानिए 12 राशियों के बारे में

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : April 12, 2023, 5:43 am IST
इंडिया न्यूज: (12 April rashifal2023) आज का  दिन मेष ऱाशिवालों के लिए बेहद खास जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। वही सिंह ऱाशिवालों  को शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वही आज धनु के लिए वैवाहिक जातकों को ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। साथ मे जानिए 12 राशियों के बारे मे।

मेष

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। किसी से मनमुटाव हो सकता है, होते हुए काम बिगड़ने, मानसिक तनाव बना रहेगा, यात्रा आदि में सावधानी रखें, जो कार्य करना चाहते हैं उसमें अभी विलंब होगा।

वृषभ

आज आपको शासन और सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिलेगा। नये अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी। आज का दिन मिश्रित फल देगा, रुके काम बनेंगे, मनचाहा कार्य वापस मिल सकता हैं, पदोन्नति का अवसर बनेगा पर स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन

संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। यात्रा आदि का योग बनेगा, न्यायिक कार्य में सफलता मिलेगी, अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क

आज के दिन उत्तम संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। इतना ही नहीं आज आपकी आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।व्यक्तिगत जीवन में प्रतिष्ठा सम्मान को ठेस पहुंच सकती है, मन खिन्न रहेगा, कार्य में व्यवधान आयेगा, वाहन चालने से यात्रा आदि से बचें।

सिंह

आज आपको शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। परिवार एवं भाईयो से कलह आदि का योग बनेगा, व्यापार में लेन देन साझेदारी सोच विचार कर करें, किसी परिचित से द्रोह हो सकता है मन अशांत रहेगा, बनते कार्य में अड़चन आएगी।

कन्या

आज व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। पुराना कोई रुका हुआ कार्य बनेगा, समाज में सम्मान प्राप्त होगा, किसी अच्छे व्यक्ति से संपर्क बनेगा, पुत्र-स्त्री के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

तुला

आज जीवन में कोई ठोस निर्णय लेंगे, घर में प्रसन्नता का माहौल होगा, धार्मिक कार्य का योग बनेगा, प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज आपकी कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा।

वृश्चिक

मानसिक क्लेश एवं तनाव बना रहेगा, व्यर्थ में धन खर्च होगा, शत्रु परेशान करेंगे, शारीरिक रोग और चोट आदि लग सकती है, किसी कार्य में शीघ्रता से निर्णय हानि पहुंचा सकता है। आज अपनी सेहत का ख्याल रखें वरना इस दिशा में आपका काफी धन खर्च हो सकता है।

धनु

आज वैवाहिक जातकों को ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। वाद-विवाद से बचे, मुक़दमा आदि के निर्णय में समय लगेगा, किसी को धन देने से बचे हानि उठानी पड़ सकती है, स्वास्थ्य में उतार चढाव बना रहेगा।

मकर

आज का दिन आर्थिक मामलों में सफलता दिलाने वाला है। आजीविका के क्षेत्र में जो प्रयास चल रहे हैं, वह आज फलीभूत होंगे। शनि आपको लाभ देगा, मान सम्मान बनेगा, किसी अपने का समाचार मिलेगा, पुराना चला आ रहा विवाद शांत होगा, उन्नति के मार्ग बनेंगे।

कुंभ

आज आपको कोई विपरीत समाचार सुनकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज का दिन अच्छा रहेगा, व्यापार में नये अवसर प्राप्त होंगे, साझेदारी करना लाभदायक रहेगा, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

ये भी पढ़े:- बुधवार के दिन करें गणेश स्त्रोत का पाठ, सभी संकट होंगे दूर 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT