होम / 10 May 2023, Rashifal:मिथुन, कर्क और कन्या राशि के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगी, जानिए अपने राशि के बारे में

10 May 2023, Rashifal:मिथुन, कर्क और कन्या राशि के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगी, जानिए अपने राशि के बारे में

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : May 10, 2023, 5:53 am IST

10 May 2023, Rashifal: आज बुधवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास होने  वाला है। आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है, किसी विशेष कार्य से लम्बी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। तो वही कुछ लोगों के लिए स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहने का योग बना रहेगा ऐसे में अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। जाने आपके राशि में आज का दिन कितना खास है।

मेष राशिफल (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए सलाह है कि आज किसी बड़े अधिकारी से न उलझें वरना आपको ही नुकसान हो सकता है। आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलकारक है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज के दिन यात्रा आदि में सावधानी बरतें। कोई नया काम शुरू न करें। ऑफिस में नए अवसरों से लाभ होगा, बस याद रहे, खुद पर पूरा भरोसा रखें। छोटी छोटी प्रॉब्लम्स से घबराकर हिम्मत ना हारें और मन अशांत रहेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन छुटपुट लाभ दिलाने वाला है। व्यापार में चल रहा खराब समय ठीक होगा। कोई नया काम भी आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

कर्क राशिफल (Cancer)

आज के दिन जातक को सुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। धार्मिक यात्रा आदि का योग बनेगा। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी अपने से धोखा मिल सकता है, हरेक पर विश्वास ना करें। मैडिटेशन ज़रूर करें।

सिंह राशिफल (Leo)

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी मेहनत कराने वाला होगा। आज आपको काफी मेहनत के बाद ही बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

कन्या राशिफल (Virgo)

आज का दिन आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान-पान पर संयम रखें। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। किसी को बड़ी राशि उधार के रूप में न दें।र्सनल लाइफ में कोई आपको बहकाने की कोशिश कर सकता है, सतर्क रहें, मैच्योरिटी से काम लें।

तुला राशिफल (Libra)

आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है, मन प्रसन्न रहेगा और घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी, पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में भी लाभ होगा, शत्रुओं से सावधान रहें। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। किसी विशेष कार्य से लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज कोई बहुत बड़ा मुनाफा होगा। नए अवसर प्राप्त होंगे, मनोकामना पूरी होगी और नया काम भी शुरू कर सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आना होगा औए मांगलिक कार्य होंगे।

धनु राशिफल ( Sagittarius)

आज के दिन आप वाद-विवाद से दूर रहें। व्यर्थ के कार्य में धन हानि उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। डिवाइन प्रोटेक्शन मिलेगी। आपकी एनालिटिक पावर स्ट्रॉन्ग रहेगी, जल्द ही जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, व्यापार में किसी विवाद के कारण हानि होगी।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा, किसी महिला से इमोशनल और फाइनेंशियल सपोर्ट मिलेगा। पुराने दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है। परिचित व्यक्ति से वाद-विवाद की स्थिति निर्मित होगी। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को आज शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होंगे। समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces)

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन के मामले में काफी अच्छा रहेगा। व्यापार में नए संबंध बनेंगे, जिससे लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन आदि के चलाते समय सतर्कता बरतें।

ये भी पढ़े-  श्रीकृष्ण की विशेष कृपा पाने के लिए जरुर करें स्तुति, पूजा के समय पढ़े श्री राधा कृष्ण अष्टकम और स्तोत्र

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT