होम / Tussle in Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, अमित शाह ने की शिंदे से चर्चा

Tussle in Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, अमित शाह ने की शिंदे से चर्चा

Roshan Kumar • LAST UPDATED : May 1, 2023, 12:16 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Tussle in Maharashtra Politics, मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रविवार को एक पारिवारिक समारोह के लिए मुंबई में थे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ रेडियो संबोधन के 100वें एपिसोड के लाइव प्रसारण में शामिल हुए। इस यात्रा के दौरान कोई औपचारिक राजनीतिक बैठक नहीं हुई, लेकिन शाह ने दिन में दो बार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ संक्षिप्त चर्चा की।

  • दो बार हुई चर्चा
  • आज अघाड़ी की रैली
  • सभा को मिला अच्छा समर्थन

भाजपा की मुंबई इकाई ने शहर और उपनगरों में 5,000 स्थानों पर 100वें एपिसोड के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की थी। शाह के लिए विले पार्ले के केशवराव घैसास ऑडिटोरियम को चुना गया, जो एयरपोर्ट के करीब है। शिंदे और फडणवीस ने 10.30 बजे हवाई अड्डे पर शाह का स्वागत किया और सभागार की ओर बढ़े, जहां शाह ने शिंदे, फडणवीस, मुंबई भाजपा इकाई के प्रमुख आशीष शेलार, स्थानीय विधायक पराग अलवानी और सांसद पूनम महाजन सहित अन्य भाजपा नेताओं के साथ 100वां एपिसोड सुना। किसी के द्वारा कोई औपचारिक भाषण नहीं दिया गया था।

करीब 20 मिनट तक चर्चा 

कार्यक्रम के बाद शाह, शिंदे और फडणवीस के बीच करीब 20 मिनट तक चर्चा हूई। जानकार मान रहे है कि कृषि उपज समितियों के चुनावी नतीजों में महाविकास आघाडी को मिली सफलता से राज्य का सियासी गणित और आगामी महानगर पालिका चुनावों पर होनेवाले असर को लेकर भी चर्चा हुई है।

आज महाविकास अघाड़ी की रैली

आज मुंबई के बीकेसी मैदान पर महविकास अघाड़ी की ‘वज्रमूठ’ सभा होने वाली है। इससे पहले संभाजीनगर और नागपुर की सभा को जनता का अच्छा समर्थन मिला था। इस बीच आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज शरद पवार से मुलाकात करेंगे हांलाकि वह बारसू रिफाइनरी विवाद के सिलसिले में शरद पवार से मिलेंगे।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT