होम / Jharkhand: झारखंड के दो नाबालिग लड़कियों का किया गया बलात्कार, जिसमें 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

Jharkhand: झारखंड के दो नाबालिग लड़कियों का किया गया बलात्कार, जिसमें 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 9, 2023, 3:23 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), rape of minor girls: देश में लड़कियां असुरक्षित महसूस करती है। क्योंकि देश में आये दिन नयी-नयी घटनाएं सामने आती। ऐसा ही एक मामला झारखंड के लातेहार का सामने आया है, जिसमें दलित समुदाय की दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण किया गया। यह बात बस अपहरण तक रहती तो ठीक था लेकिन इसके बाद उन लड़कियों के साथ कई दिनों तक गैंगरेप किया गया। जिसमें लगभग एक सप्ताह तक रोज इनके साथ रेप होता रहा। फिलहाल पुलिस ने दोनों लड़कियों को बचा लिया है और इसके साथ ही चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीपीओ ने दी जानकारी

लातेहार एसडीपीओ दिलू लोहरा ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि, 29 जून को एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि, उसकी बेटी और पड़ोस की एक अन्य लड़की का अपहरण कर लिया गया है। दोनों लड़कियों को गढ़वा जिले से बचाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक नौरंग, अजय कुमार केसरी, आशीष कुमार और कुणाल कुमार के रूप में हुई है। आरोपी ने बच्चियों के साथ कई बार रेप किया। आगे की जांच जारी है।

जांच के लिए एसआईटी का किया गया गठन

बताया गया कि, पीड़ीत लड़कियां लातेहार जिले के बरवाडीह की हैं और यह घर से 8 दिन पहले से लापता थी। जिसके बाद बच्चियों के परिजन ने थाने में इसकी शिकायत की थी। इस मामले को लेकर लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।

ये भी पढ़े-  Indore Crime: इंदौर में 2 आदिवासी भाइयों को अगवा कर पीटा गया, जिसमें 3 लोग हुए गिरफ्तार

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT