होम / We Women Want Conclave: भारतीय नौसेना की महिला जवानों बढ़ाई शो की शोभा, कहा नौसेना में कोई भेदभाव नहीं होता

We Women Want Conclave: भारतीय नौसेना की महिला जवानों बढ़ाई शो की शोभा, कहा नौसेना में कोई भेदभाव नहीं होता

Gaurav Kumar • LAST UPDATED : March 18, 2023, 6:26 pm IST

We Women Want: मुंबई में इंडिया न्यूज़ के खास शो में आज भारतीय नौसेना की महिला जवानों ने हमारे शो में सभी को प्रेरित किया और हमारे एंकर प्रिया सहगल के सभी सवालों का बिना हिचकिचाहट के जवाब दिया। इस पैनल में हमारे एंकर के साथ भारतीय नौसेना की सर्जेंट कमांडर साज़िया खान, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रेरणा, लेफ्टिनेंट जनरल कुमारी सोनम और लेफ्टिनेंट कमांडर अनु प्रकाश शामिल थी। आइए जानते हैं कि इन सभी ने हमारे खास शो में क्या कहा:

प्रश्न 1: भारतीय नौसेना को पुरुष प्रधान समझा जाता है, वहां एक महिला होना कैसा होता है ? (हमारे एंकर ने चारो जवानों से यह सवाल पूछा है)

उत्तर: वास्तव में भारतीय नौसेना में अब कुछ ज्यादा अंतर नहीं है, जैसे-जैसे सारी चीजें बदल रही हैं वैसे वैसे महिला और पुरुष दोनों ही भारतीय नौसेना में साथ में खड़े रहते हैं। हम सभी को नौसेना में बराबर की ट्रेनिंग दी जाती है ताकि महिलाएं और पुरुष दोनों ही साथ में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो सके। बदलते समय के साथ सभी इस बदलाव को स्वीकार कर रहे हैं। (सभी के जवाबों को मिलाकर संक्षिप्त में लिखा गया है)

प्रश्न 2: हमारे एंकर ने लेफ्टिनेंट कमांडर प्रेरणा से पूछा कि क्या कोई ऐसा काम/टास्क होता है जो आपको लगता हो कि पुरुषों के मुकाबले आप इस टास्क को नहीं कर सकतीं ?

उत्तर : नौसेना में ऐसा कोई टास्क होता ही नहीं है। नौसेना में पुरुषों और महिलाओं को ऐसी ट्रेनिंग दी जाती है कि हम अपना टास्क पूरा कर सके और लक्ष्य को पा सके। दुश्मन जब हमला करता है तब वो महिला या पुरुष नहीं देखता, इसलिए हमें सभी परिस्थितियों के लिए तैयार और ट्रेनिंग दिया जाता है। आपको पता होना चाहिए की कैसे समुद्र की सीमाओं को सुरक्षित रखना है।

यहां देखें पूरा इंटरव्यू:- Breaking Barriers : Women in Uniform | We Women Want Festival 2023 | NewsX

ये भी पढ़ें :- We Women Want Conclave: पंजाबी गायिका जसपिंदर नरूला ने की शो में शिरकत, 7 साल की उम्र में शुरू कर दिया था गाना

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.