होम / Shimla MC Election Result: पूर्ण बहुमत के साथ नगर निगम शिमला पर अब कांग्रेस का कब्जा, 24 वार्डों में दर्ज की जीत

Shimla MC Election Result: पूर्ण बहुमत के साथ नगर निगम शिमला पर अब कांग्रेस का कब्जा, 24 वार्डों में दर्ज की जीत

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : May 4, 2023, 5:16 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),Shimla Municipal Corporation Election Result 2023,Shimla: शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए दो मई को मतदान हुआ तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत के साथ नगर निगम शिमला पर कब्जा कर लिया है। भाजपा के 9 उम्मीदवार जीते हैं। माकपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

बता दें इस मैके पर “हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा मैं शिमला नगर निगम की जनता का धन्यावाद करना चाहता हूं। पिछले 10 साल में ये पहला चुनाव है, जो पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ा गया है। 10 साल बाद नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज़ कर हम आए हैं।”

24 वार्डों में कांग्रेस की जय हो

वार्ड नंबर 33 खलीनी से कांग्रेस के चमन प्रकाश, वार्ड नंबर 30 कंगना धार से कांग्रेस के रामरत्न वर्मा और वार्ड नंबर 34 कनलोग में कांग्रेस के आलोक पठानिया और वार्ड नंबर 29 विकास नगर से कांग्रेस की रचना भारद्वाज चुनाव जीत गई हैं।  वार्ड नंबर 31 पटयोग से भाजपा की आशा शर्मा और वार्ड नंबर 32 न्यू शिमला से भाजपा की निशा ठाकुर ने चुनाव जीता है। इसी के साथ कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा के नौ उम्मीदवार जीते हैं। माकपा ने एक वार्ड से जीत दर्ज की है।

इन दो वार्डों में जीती भाजपा

वार्ड नंबर 24 सांगटी से कांग्रेस के कुलदीप ठाकुर, वार्ड नंबर 25 मल्याणा से कांग्रेस की शांता वर्मा और वार्ड नंबर 28 छोटा शिमला से कांग्रेस के सुरेंद्र चौहान चुनाव जीत गए हैं। वार्ड नंबर 27 कसुम्पटी से भाजपा की रचना शर्मा और वार्ड नंबर 26 पंथाघाटी से भाजपा की कुसुम ठाकुर चुनाव जीत गई हैं। इसी के साथ कांग्रेस 20 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत हासिल कर चुकी है। भाजपा के सात उम्मीदवार जीते हैं। माकपा ने समरहिल वार्ड से जीत दर्ज की है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT