होम / World Egg Day 2023: दुनियाभर में मनाया जा रहा आज 'विश्व अंडा दिवस' जानिए क्या है इसका इतिहास और थीम

World Egg Day 2023: दुनियाभर में मनाया जा रहा आज 'विश्व अंडा दिवस' जानिए क्या है इसका इतिहास और थीम

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : October 13, 2023, 4:26 am IST
ADVERTISEMENT
World Egg Day 2023: दुनियाभर में मनाया जा रहा आज 'विश्व अंडा दिवस' जानिए क्या है इसका इतिहास और थीम

India News (इंडिया न्यूज), World Egg Day 2023: अंडा खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसी वजह से आज यानी 13 अक्टूबर को पूरी दुनिया में अंडे (Egg)के लिए एक खास दिन रुप में मनाया जाता है, जिसे विश्व अंडा दिवस या फिर वर्ल्ड एग डे कहा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है इस दिन को मनाने के पीछे के इस खास मकसद के बारे में नही पता तो चलिए जानते हैं। आखिर वर्ल्ड एग डे का इतिहास और क्या है इस साल का थीम।

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड एग-डे ?

आपको तो ये बात बता ही होगा की आज के समय में कुपोषण पूरी दुनिया में एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इस समस्या से लड़ने के लिए अंडे का सेवन काफी अच्छा उपाय है। यही वजह है कि अंडे में मौजूद पोषक तत्वों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ही वर्ल्ड एग डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के उद्देश्य की बात करें तो अंडे में मौजूद न्यूट्रिएंट्स के शरीर पर होने वाले फायदों से लोगों को जागरूक करना है। शरीर को पोषक तत्वों से भरने के लिए अंडा खाना सबसे सही होता है। वहीं डॉक्टरों की मानें तो हर दिन एक अंडा बच्चों और बुजुर्गों को जरूर खाना चाहिए। इसमे प्रोटीन के साथ-साथ अंडे में विटामिन, अमीनो एसिड और सॉल्ट भी पाया जाता है जो शरीर को काफी स्वस्थ रखता है। इसी से संबंधित जागरूकता फैलाने को लेकर दुनियाभर में विश्व अंडा दिवस मनाया जाता है।

World Egg Day 2023: World Egg Day 2023, Date, History, Theme, Significance,  Importance, Quotes in Hindi and English-World Egg Day 2023: दुनियाभर में कल  मनाया जाएगा वर्ल्ड एग डे, जानें- इस दिन

विश्व अंडा दिवस का क्या है इतिहास?

बता दें कि वर्ष 1996 में पहली बार वर्ल्ड एग डे मनाया गया था। जहां वियना के एक सम्मेलन में इंटरनेशनल एग कमीशन (IEC) ने इंटरनेशनल एग डे मनाने की पहली बार घोषणा की थी। तभी से हर साल अक्टूबर के महीने के दूसरे शुक्रवार को विश्व अंडा दिवस मनाया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के 40 देशों में इसे बेहद ही क्रिएटिव ढंग से लोग सेलिब्रेट करते हैं। पूरी दुनिया में अंडे का महत्व व पोषकता के बारे में बताने के लिए कई तरह के कार्यक्रम को भी आयोजित किया जाता हैं। जहां लोग अंडे के फायदों के बारे में बताते हैं।

अंडे का क्या है महत्व?

अंडे में कई तरह के पोषण तत्व पाये जाते हैं। जिसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, अमीनो एसिड और यह गुड फैट से भरपूर होता है। अंडे में मौजूद पोषक तत्वों का कोई मुकाबला नहीं है। वहीं अंडा उन लोगों के लिए एक जादुई भोजन कह सकते हैं जो फिट रहना चाहते हैं फिर वह अपना वजन कम करना चाहते हैं।

इस साल की थीम

इस बार यानी वर्ष 2023 के लिए विश्व अंडा दिवस का विषय अंतर्राष्ट्रीय अंडा आयोग ने “स्वस्थ भविष्य के लिए अंडे” की थीम को चुनी है। इस साल इस बात पर विशेष ध्यान इस बात पर केंद्रित होगा कि कैसे अंडे पोषण का एक शक्तिशाली लेकिन टिकाऊ स्रोत हो सकते हैं जो कि इस ग्रह पर सभी के लिए स्वस्थ भविष्य में योगदान देता है। चाहे वह लोग हों या पर्यावरण

ये भी पढ़े

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT