होम / Mahashivratri 2024: इन चमत्कारी पौधे को घर में लगाने से बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, महाशिवरात्रि पर मिलेगा शुभ फल

Mahashivratri 2024: इन चमत्कारी पौधे को घर में लगाने से बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, महाशिवरात्रि पर मिलेगा शुभ फल

Simran Singh • LAST UPDATED : March 1, 2024, 9:46 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Mahashivratri 2024, दिल्ली: इस साल का पावन दिन यानी कि महाशिवरात्रि 8 मार्च को होने वाला है। जिसे धूमधाम से भोलेनाथ के भक्तजन मनाएंगे। माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का विवाह हुआ था इसलिए इस दिन पर उपवास रखते हुए मंदिर में भगवान शिव और पार्वती का पूजन किया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखना महादेव की पूजा करना और उनका आशीर्वाद पाना काफी महत्वपूर्ण है। साथ ही घर में सुख समृद्धि के आगमन के लिए भी इस व्रत को किया जाता है। इसके अलावा भगवान शिव की कृपा आपके घर और आप पर हमेशा बनी रहे। ऐसे में आप कुछ पौधे हैं जो अपने घर-आंगन में लगा सकते हैं। जिससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होंगे।

ये भी पढ़े: कौन है Anant Ambani की होने वाली सास? करोड़ों की मालकिन है फैशनिस्टा

बेलपत्र का पौधा

जैसा कि सभी जानते हैं कि बेलपत्र भगवान भोलेनाथ का अति प्रिय पौधा है। यदि आप अपने घर-आंगन में बेलपत्र के पौधे को लगाते हैं। तो इसे महाशिवरात्रि के दिन आप शुद्ध पत्तों को भगवान भोलेनाथ को चढ़ा पाएंगे। ऐसा करने से शिव प्रसन्न होंगे और घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देंगे। Mahashivratri 2024

BelPatra
BelPatra

शमी का पौधा Mahashivratri 2024

शमी के पौधे को चमत्कारी पौधों में से भी एक माना जाता है। कहा जाता है कि यह काफी शुभ होता है। भगवान शिव को शमी का पौधा अति प्रिय है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप शमी के पत्तों और फूलों को उन्हें अर्पित कर सकते हैं। ऐसे में महादेव अपनी कृपा आप पर हमेशा बनाए रखेंगे।

Shami
Shami

ये भी पढ़े: Rhodamine B Chemical: कॉटन कैंडी के खाने से कैंसर…

धतूरे का पौधा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए लेकिन धतूरा एक मात्र ऐसा पौधा है। जो सुख समृद्धि घर में लेकर आता है। यह पौधा भगवान शिव को काफी प्रिया होता है। ऐसे में अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं। तो महाशिवरात्रि के दिन घर में धतूरे का पौधा जरूर लगाए। Mahashivratri 2024

dhature
dhature

मोगरे का पौधा Mahashivratri 2024

महाशिवरात्रि के दिन घर में मोगरे का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। मान्यताओं की मानी जाए तो यह पुष्प माता पार्वती को अति प्रिय है और जो चीज माता पार्वती को पसंद होती है। वह भगवान भोलेनाथ के लिए शुभ मानी जाती है। मोगरे का पौधा माता पार्वती और भगवान शिव को चढ़ाने से उनके आशीर्वाद की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। Mahashivratri 2024

Mogra
Mogra

ये भी पढ़े: 1 March Zodiac Sign: 1 मार्च को बन रहा…

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024: अचानक रैली छोड़कर भागे राहुल गांधी और अखिलेश यादव! जानें वजह- indianews
Charan Sparsh: इन लोगों के ना छुए पैर और ना ही छुने दें, दरिद्रता के बन सकते है भागी
Aaj Ka Panchang: आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय-Indianews
Lok Sabha Election 2024: 5वें चरण मेंं प्रमुख चेहरे, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह से लेकर उमर अब्दुल्ला तक- indianews
Aaj Ka Rashifal: पैतृक संपत्ति में मिलेगा अधिकार, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे-Indianews
Lok Sabha election 2024 Phase 5 Live: 49 लोकसभा सीटों पर मतदान आज; जानें पल-पल की अपडेट यहां-indianews
Train accident : छत्तीसगढ़ में बड़ी ड्रिल मशीन चलती ट्रेन से टकराया, दो यात्री और एक स्वच्छता कर्मचारी घायल- Indianews
ADVERTISEMENT