होम / Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर बन रहे महा योग, जानें मुहूर्त से लेकर योग की खासियत

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर बन रहे महा योग, जानें मुहूर्त से लेकर योग की खासियत

Simran Singh • LAST UPDATED : February 29, 2024, 6:53 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Mahashivratri 2024, दिल्ली: महाशिवरात्रि का व्रत भगवान शिव के भक्तों के लिए काफी खास और बड़ा त्यौहार होता है। इस दिन कहा जाता है कि शिव जी को प्रसन्न करना काफी आसान होता है। भगवान भोलेनाथ धरती पर मौजूद होते हैं और हर शिवलिंग में विराजमान भी होते हैं। साथ यह भी कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिव और माता पार्वती के विवाह का योग सबसे शुभ योग होता है। इस दिन व्रत उपवास करने वाले व्यक्ति को उनकी कृपा प्राप्ति होती है। इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च को पड़ रही है। ऐसे में इस बार की महाशिवरात्रि में कौन से शुभ योग है। उसके बारे में हम आपको बताएंगे।

महाशिवरात्रि पर बना रहे दुर्लभ योग

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यानी 8 मार्च को रात्रि 9:57 से शुरू होगी महाशिवरात्रि और यह अगली तिथि 9 मार्च को शाम 6:17 तक रहेगी।

ये भी पढ़े: क्यों हो रही है गुजरात के जामनगर में Anant-Radhika की शादी? दादा और पिता से है कनेक्शन

महाशिवरात्रि के चार शुभ योग 

  • महाशिवरात्रि पर पूजा का मुहूर्त रात्रि 12:07 से 12:56 तक का है
  • सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:38 से 10:41 तक
  • शिवयोग 9 मार्च को सूर्योदय रात्रि 12:46 तक
  • सिद्ध योग 9 मार्च को रात्रि 12:56 से 8:32 तक
  • श्रवण नक्षत्र सुबह 10:41 तक Mahashivratri 2024
Mahashivratri 2024
Mahashivratri 2024

ये भी पढ़े: 24 साल के वनवास के बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगे Rajinikanth, इस डायरेक्टर के साथ आएंगे नजर

क्या है किसी योग की खासियत Mahashivratri 2024

  • सर्वार्थ सिद्धि योग को काफी शुभ योग में से एक माना जाता है। इस योग के अंदर सभी कार्य सफल होने की बात की जाती है।
  • महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव योग बन रहा है। जो शुभ माना जाता है। इस योग में ध्यान करना मंत्र जाप करना अच्छे कर्मों को लेकर आता है। इस समय भोलेनाथ की पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है।
  • मान्यताओं के अनुसार सिद्धि योग भगवान गणेश से जुड़ा हुआ है। यह योग सभी कार्यों को सफल करने में मददगार होता है। Mah ashivratri 2024
  • श्रवण नक्षत्र स्वामी शनि देव का माना जाता है। साथ ही नक्षत्र अपनी शोभित के लिए जाना जाता है। श्रवण नक्षत्र में किया गया कार्य काफी फलदाई होता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाला जातक भी हमेशा धनवान, फेमस और सुखी रहता है।

ये भी पढ़े: Application For Public Posts: दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी नौकरी देने से इनकार करना भेदभाव नहीं, SC…

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT