होम / Amitabh On Chandrayaan-3: अमिताभ ने चंद्रयान-3 के लिए दी शुभकामनाएं, अच्छी लैंडिंग की करी प्रार्थना

Amitabh On Chandrayaan-3: अमिताभ ने चंद्रयान-3 के लिए दी शुभकामनाएं, अच्छी लैंडिंग की करी प्रार्थना

Simran Singh • LAST UPDATED : August 23, 2023, 1:51 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Amitabh On Chandrayaan-3, दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर टीवी का मोस्ट पॉपुलर क्विज गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 15 के होस्ट के तौर पर वापस आ चुके हैं। वहीं इस शो का प्रीमियर 14 अगस्त को किया गया था और 22 अगस्त को शो का छठा एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। इस एपीसोड में अमिताभ बच्चन ने चंद्रयान 3 के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है।

विक्रम लैंडर से मुलाकात पर सुनाइए लाइंस

बता दे कि चंद्रयान-2 मिशन खत्म होने के 4 साल बाद भारतीय अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान संगठन यानी कि इसरो चंद्रमा पर उतरने के लिए एक बार फिर से प्रयास कर रहा है। 22 अगस्त की शाम से ही चंद्रयान-3 के मिशन पर सभी की नजर टिकी हुई है। वही आज 23 अगस्त को शाम 6:04 पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड करेंगा। ऐसे में अपने एपिसोड की शुरुआत अमिताभ बच्चन ने चंद्रयान-3 मिशन की शुभकामनाओं के साथ की उन्होंने विक्रम लैंडर के आखिरकार चंदा मामा से मुलाकात को लेकर लाइन सुनाएं उन्होंने कहा, “कल शाम को जब चांद निकलेगा ना, तो उस चांद की मिट्टी पर हमारे देश के कदमों की छाप होगी। कल हमारा चंद्रयान-3, अपने मामा के घर, यानि के चंदा मामा के घर पहुंचेगा, कल हमारे बचपन की कहानियों का चांद, प्रेमिका के चेहरे का चांद, व्रत और त्योहारों का चांद अपने देश की पहुंच में होगा”

अमिताभ ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए की प्रार्थना

इसके साथ ही बता दे कि अमिताभ बच्चन ने शुभकामनाओं के साथ आगे कहा, “ये उपलब्धि है देश के हर नागरिक के लिए एक संदेश है कि देश ने करवट ले ली है। अब हमको भी कुछ करना है” इसके बाद सुपरस्टार ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना की और कंटेस्टें कुणाल के साथ खेल फिर से शुरू किया।

 

ये भी पढे़: परेश रावल ने बॉलीवुड को बताया मजबूत, कहा ‘पैसों के लिए बहुत काम किया पर अब नहीं’

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT