होम / Rahul Gandhi in Assam: '25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दीजिए', सीएम हिमंता बिस्वा पर बरसे राहुल गांधी 

Rahul Gandhi in Assam: '25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दीजिए', सीएम हिमंता बिस्वा पर बरसे राहुल गांधी 

Mudit Goswami • LAST UPDATED : January 24, 2024, 11:38 am IST

India News (इंडिया न्यूज़),  Rahul Gandhi in Assam:  भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मंगलवार को गुवहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प में कांग्रेस संसाद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, असम के मुख्यमंत्री का नियंत्रण अमित शाह के हाथों में है, अगर वह (हिमंता बिस्वा सरमा) अमित शाह के खिलाफ कुछ भी कहने की हिम्मत करते हैं, तो उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।

बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस कार्यक्रताओं के साथ हुई झड़प के बाद पुलिस ने कांग्रेस महाचिव केसी वेणुगोपाल, राहुल गाधी और कन्हिया कुमार के खिलाफ के दर्ज किया है। जिसकी जनकारी खुद हेमस बिस्वा ने एक्स पर ट्विट करके दी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान कहा, “पता नहीं कहां से उसके(हिमंत बिस्वा सरमा) दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है। जितने केस लगाने में लगा दीजिए, मैं नहीं डरता। उन्होंने आगे कहा- “25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दीजिए।” इसके साथ ही राहुल गांधी ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया।

सीएम सरमा ने कहा 

सीएम सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि, ”मैंने असम पुलिस के महानिदेशक को भीड़ को उकसाने के लिए आपके नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। ”उन्होंने यह भी कहा, ”यह (हिंसा) असम की संस्कृति का हिस्सा नहीं है। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। इस तरह के नक्सलवादी हथकंडे हमारी संस्कृति से बिल्कुल विपरीत हैं। आपके गैर-जिम्मेदाराना रवैये और दिशा-निर्देशों के की वजह से गुवाहाटी की सड़कों पर जाम लग गया।

राहुल गांधी पर FIR

बता दें कि असम प्रशासन की तरफ से कांग्रेस सदस्यों के खिलाफ हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमले के संदर्भ में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 120 (बी) 143/147/188/283/427 के तहत केस दर्ज किया गया है।

इसके अलावा राहुल के खिलाफ पीडीपीपी अधिनियम की धारा 353 (लोक सेवक पर हमला), धारा 332 (लोक सेवक को ड्यूटी से रोकने के लिए स्वेच्छा से चोट पहुंचाना),और धारा 333 (लोक सेवक को ड्यूटी से रोकने के लिए स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) जैसे गैर-जमानती आरोपों में केस दर्ज किया गया है।

सीएम सरमा ने कहा 

सीएम सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि, ”मैंने असम पुलिस के महानिदेशक को भीड़ को उकसाने के लिए आपके नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। ”उन्होंने यह भी कहा, ”यह (हिंसा) असम की संस्कृति का हिस्सा नहीं है। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। इस तरह के नक्सलवादी हथकंडे हमारी संस्कृति से बिल्कुल विपरीत हैं। आपके गैर-जिम्मेदाराना रवैये और दिशा-निर्देशों के की वजह से गुवाहाटी की सड़कों पर जाम लग गया।

ये भी पढ़ें-

Bharat Jodo Nyay Yatra: गुवाहाटी में पुलिस के साथ हुए झड़प पर खड़गे ने लिखा अमित शाह को पत्र, जानें क्या कहा

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.