होम / ट्रेंडिंग न्यूज / कड़कड़ाती ठंड में हिमाचल पहुंची राहुल की 'भारत जोड़ो यात्रा'

कड़कड़ाती ठंड में हिमाचल पहुंची राहुल की 'भारत जोड़ो यात्रा'

इंडिया न्यूज़(Bharat Jodo Yatra, Himachal Pradesh): राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा पहुंच चुकी है। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा का आज 124वां दिन है। आपको बता दें कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लगभग 3200 किलोमीटर […]

BY: Monu Kumar • LAST UPDATED :
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

कड़कड़ाती ठंड में हिमाचल पहुंची राहुल की 'भारत जोड़ो यात्रा'

Bharat Jodo Yatra

इंडिया न्यूज़(Bharat Jodo Yatra, Himachal Pradesh): राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा पहुंच चुकी है। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा का आज 124वां दिन है।

आपको बता दें कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लगभग 3200 किलोमीटर का सफर तय कर देवभूमि हिमाचल प्रदेश पहुंच चुकी है। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का आज 124वां दिन है। बुधवार को 24 किलोमीटर की पदयात्रा करने के बाद राहुल गांधी शाम के समय पंजाब के मलौट में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी का आज का कार्यक्रम

पंजाब से सटे हिमाचल के मीलवां से सुबह 6:00 बजे यह यात्रा मिरथल से होते हुए काठगढ़ पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी ने काठगढ़ मंदिर में पूजा-अर्चना की। राहुल दोपहर करीब 1:00 बजे बाई इंदौरिया में भोजन करेंगे। इसके बाद यात्रा इंदौरा से होते हुए 4:00 बजे मलोट पहुंचेगी। जहां शाम 5:30 बजे राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके ठीक बाद मलोट से होते हुए यात्रा पठानकोट के लिए रवाना होगी। पठानकोट के रास्ते यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य

गौरतलब है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर को केरल के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत हुई। लगभग 150 दिनों के अंदर करीब 3500 किमी। का सफर तय करने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि यह पदयात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेश को कवर करते हुए श्रीनगर में जाकर खत्म होगी। राहुल गांधी के मुताबिक, इस पदयात्रा का मकसद भाजपा सरकार की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ देश को एकजुट करना है। देश में फैलाई जा रही नफरत, हिंसा को दूर करना, महंगाई व बेरोजगारी के साथ ही जनता के मन से भय को मिटाना है।

Also Read: सुधाकर सिंह के खिलाफ बड़ा एक्शन, RJD ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

Tags:

Bharat Jodo YatraCongressCongress Partyhimachal pradeshJammu KashmirRahul Gandhi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT