ADVERTISEMENT
होम / ट्रेंडिंग न्यूज / भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस और कहा की

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस और कहा की

BY: Anubhawmani Tripathi • LAST UPDATED : January 8, 2023, 5:03 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस और कहा की

bharat-jodo-yatra(FILE PHOTO)

INDIA NEWS(DELHI): राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों हरियाणा में है। इस यात्रा के दौरान हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कुल दस बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

गीता की बात करते हुई उन्होंने कहा की

‘ गीता में लिखा है। काम करो, जो होगा सो होगा। जब अर्जुन मछली की आंख में तीर मार रहे थे, तब उसने ये नहीं बताया कि आगे क्या करना है? राहुल गाँधी ने आगे कहा कि भगवान शिव तपस्या की अभय मुद्रा में रहते हुई हम लोगो का पालन करते है।

इसीलिए कांग्रेस का चुनाव चिन्ह भी पंजा है। साथ ही उन्होंने कहा कि टी-शर्ट बोल-बोल कर आप लोगों ने मुझे मां से डांट सुनवा दी। माँ ने कहा कि ठंड में ऐसे कैसे घूम रहे हो।

स्वामीनाथन कमिटी की रिपोर्ट और एमएसपी लागू करने के सवाल पर राहुल गांधी ने क्या कहा ?

राहुल गांधी ने कहा कि किसान पर चारो परफ से हमला हो रहा है। कृषि कानून के बारे में कहा की यह कानून किसानों को मारने के हथियार थे। एमएसपी किसानो के लिए एक गंभीर मुद्दा है, साथ ही उन्होंने कहा की हम इस पर चर्चा करेंगे।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश के लोगो के दिल की बात सुनने को मिला है साथ ही इस यात्रा से मुझे बहुत कुछ सिखने को मिला है। उन्होंने कहा कि हम जितना आगे बढ़ रहे है, लोगों का समर्थन और प्यार उतना ही बढ़ता दिख रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा देश के लोगो की आवाज को दबाए जाने और डर के खिलाफ है। इस यात्रा का लक्ष्य व्यक्तिगत है, देश के लोगों को उनकी आवाज सुनाने का है, लोगो के अंदर जागरूकता लाने के लिए है।

इस यात्रा का चुनाव पर क्या फर्क पड़ेगा हमें नहीं मालूम है, लेकिन यह यात्रा बेरोजगारी, मंहगाई जैसे मुद्दे उठाने के लिए किया गया है।

राहुल गांधी ने बीएसपी और टीआरएस जैसी पार्टी से लड़ाई को क्या कहा

राहुल गांधी ने कहा बीएसपी और टीआरएस जैसी पार्टी से लड़ाई बस राजनीतिक है, लेकिन पुरे देश पर (आरएसएस) के कब्जे के बाद लड़ाई देश के लोगो के विचारधारा की है।

बीजेपी को पूजा का संगठन बताया।

बीजेपी को पूजा का संगठन बताया। पूजा में व्यक्ति भगवान से कुछ मांगता है। मोदी चाहते हैं कि हर नागरिक उनकी पूजा करे। उन्होंने कहा की भारत देश में सदियो से तपस्या का सम्मान होता आया है।

कांग्रेस के साथ लाखों लोग तपस्या कर रहे हैं। हमारी पार्टी तपस्या की पार्टी है। इस लिए आप लोगो को हमारा साथ देना चाहिए। हमारी यह लड़ाई पूजा और तपस्या के बीच है।

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT