India News (इंडिया न्यूज), Pati Patni aur Woh: इस बार शादियों के सीजन में पूरे देश भर से अजीबो गरीब खबरें सुनने को मिली हैं। एक ऐसी ही खबर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील परिसर में एक अनोखी शादी देखने को मिली। यहां जब पति को पता चला कि उसकी पत्नी किसी और को प्यार करती है तो उसने ऐसा कदम उठाया कि सब के होश उड़ गए। यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह मामला उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले का है। इन दोनों की शादी दो साल पहले हुई थी। लेकिन पत्नी का पहले से ही किसी दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
हाल ही में मेरठ और औरैया में हुई हत्या की घटनाओं के बाद घबराए पति ने शायद ऐसे किसी विवाद से बचने के लिए अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। इससे पहले हमीरपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी थी। अंत में पत्नी की मां और पति की मौजूदगी में तहसील परिसर में वैष्णवी की शादी उसके प्रेमी मनोज से करा दी गई।
कब हुई दोनों पति-पत्नी की शादी?
वैष्णवी पुत्री यादराम निवासी नगला धनी मजरा सिकंदरपुर खास थाना कंपिल तहसील कायमगंज की शादी उसके पति राहुल पुत्र श्री भंवर सिंह ग्राम नगला कछियान पोस्ट औरंगाबाद थाना पटियाली तहसील पटियाली राहुल के साथ 12 जून 2023 को हुई थी। पति के मुताबिक शादी के बाद हमने सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत किया था। कुछ दिनों बाद ही हमारे बीच विवाद होने लगा और झगड़े होने लगे।
पति भंवर सिंह ने वैष्णवी के परिजनों से बात की। जब पत्नी ने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया और अपने प्रेमी मनोज के साथ रहने की बात कहने लगी। पत्नी वैष्णवी का कई महीनों से गांव के ही मनोज पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी कछियान से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसलिए 8 अप्रैल 2025 को पति राहुल ने वैष्णवी की शादी उसके प्रेमी मनोज से करा दी।
‘सेना-वेना नकली, ये सब BJP…’, अखिलेश ने फिर किया रामजी लाल सुमन का बचाव, जो कहा और बवाल मच जाएगा!
पत्नी को किया उसके प्रेमी के हवाले
पत्नी के प्यार के बारे में पता चलने पर उसने पहले कोर्ट से तलाक लिया और फिर उससे शादी कर ली। शादी के बाद वैष्णवी के माता-पिता ने उस पर फूल बरसाए। पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया और अपने घर वापस चला गया। वैष्णवी खुशी-खुशी अपने प्रेमी मनोज के साथ अपने नए ससुराल चली गई।
मिसाइल रास्ता भटक जाए तो क्या होगा अंजाम? सुनकर कांप उठेगी रूह, जानिए कैसे होती है कंट्रोल