होम / घर की सीढ़ियों से गिरे जुबिन नौटियाल, हाथ और सिर में आई गहरी चोटें

घर की सीढ़ियों से गिरे जुबिन नौटियाल, हाथ और सिर में आई गहरी चोटें

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 2, 2022, 1:17 pm IST
ADVERTISEMENT
घर की सीढ़ियों से गिरे जुबिन नौटियाल, हाथ और सिर में आई गहरी चोटें

Jubin Nautiyal Accident

Jubin Nautiyal Accident: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार के दिन अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए हैं जिसके बाद उनतों काफी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि उनकी कोहनी टूट गई है और पसलियों में भी काफी चोट आई हैं। सिंगर के सिर और माथे पर भी चोट आई है। नौटियाल को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

दाहिने हाथ का होगा ऑपरेशन

सिंगर जुबिन नौटियाल को सीढ़ी के गिरने से हाथ में काफी गहरी चोट आई है। जिसके चलते उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन करना पड़ेगा। डॉक्टर ने उनको अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल करने से मना कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई होगी। उनकी आवाज के लाखों-करोंडो़ं लोग दिवाने हैं।

हाल ही में रिलीज हुआ था एक गाना

जानकारी दे दें कि हाल ही में जुबिन नौटियाल का गाना ‘तू सामने आए’ रिलीज हुआ था। जुबिन ने सिंगर योहानी के साथ इस गाने में अपनी आवाज दी थी। योहानी के साथ सिंगर ने इस गाने को गुरुवार के दिन लॉन्च किया था। सिंगर का ये गाना बेहद चल रहा है। इसके साथ ही जुबिन नौटियाल नें कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है। उनके कई म्यूजिक वीडियो भी आए हैं जो कि बहुत ज्यादा सुपरहिट रहे हैं।

जुबिन के जल्द ठीक होने की फैंस कर रहे कामना

बता दें कि जुबिन नौटियाल सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव रहते हैं। अपनी तस्वीरों के साथ भी वो अपने गाने भी यहां शेयर करते रहते हैं। फिलहाल जुबिन के उनके फैंस उनकी जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Also Read: Drishyam 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही अजय देवगन की फिल्म, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT