India News (इंडिया न्यूज़), Koffee with Karan, दिल्ली: ‘कॉफी विद करण-8’ इस शो को लेकर लोगो के बीच एक अलग ही क्रेज देखा जा सकता है। इस शो के लिए फैंस काफी बेताबी से इंतजार करते हैं। इस बीच एक प्रोमो वीडिया सामने आ गया है, जिसमें बॉलीवुड स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ दिखाई दिए। दोनों ने करण जौहर के शो में अपनी डेटिंग लाइफ, शादी और करियर के बारे में खुलकर बात करते दिखे।

करण और रणवीर हो गए शॉक्ड

वायरल प्रोमो वीडियो में, करण जोहर दीपिका से पूछते हैं कि रणवीर सिंह के अलावा उनकी किसके साथ सबसे अच्छी केमिस्ट्री लगती है। दीपिका पादुकोण जवाब देते हुए बोलती हैं, ‘ऋतिक रोशन के साथ, जो हर किसी के साथ है।’ ये सुनकर करण जोहर और रणवीर सिंह दोनों ही शॉक्ड रह जाते हैं। एक्ट्रेस जल्द ही ऋतिक के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर में इनकी जोड़ी दिखेंगी। फिल्म 2024 को रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है।

एक्ट्रेस के इस जवाब के बाद उनके पति रणवीर का एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। जिसमें रणवीर ये कहा था कि दीपिका को उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कुछ ख़ास पसंद नहीं थी।

दीपिका ने कह दी ये बात…

अभिनेता रणवीर सिंह यह कहते हैं कि वह अपनी पत्नी के साथ सबसे अच्छे लगते हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण ऐसा नहीं सोचती थी। रणवीर सिंह 2015 मूवी फिल्मफेयर के साथ बात करते हुए यह कहा था। तब दीपिका पादुकोण अपने करियर के बुलंदियों पर थी, और मुझे बाजीराव मस्तानी में उनके साथ मिलकर काम करने का मौका मिला था।

हम दोनों के बीच में इंटेंस रोमांटिक सीन है। लेकिन मेरी पत्नी ऐसा नहीं सोचती। लेकिन मैं और दीपिका हम दोनों की केमिस्ट्री बहुत ही खास है लेकिन दीपिका का मानना है कि मैं अनुष्का के साथ ज्यादा अच्छा लगता हूं।

ये भी पढ़े-