इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Lakhimpur Violence : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का इस बार का यूपी दौरा काफी हद तक संदेश देने के मामले में सफल कहा जा सकता है। लखीमपुर कांड में उनकी गिरफ्तारी ने देशभर के कांग्रेसियों को रिचार्ज किया। इसके बाद दलित बस्तियों में झाड़ू लगाकर, बनारस में पूजा पाठ से कार्यकर्ताओं को अलग संदेश देने की कोशिश की। वही आज सीतापुर टोल पर उप्र पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला रोका। भारी मात्रा में मौजूद पुलिस गाड़ियों को जबरन रोक रही है बता दें की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शहीद किसानों की अंतिम अरदास में हिस्सा लेने के लिए लखीमपुर जा रही हैं।
Read More : पहली बार प्रयोग होगा डीआरएस, आईसीसी की गवर्निंग बॉडी ने की घोषणा
Connect With Us : Twitter Facebook