होम / MP Assembly Election 2023: कितनी संपत्ति के मालिक हैं कमलनाथ, क्या है इनकम सोर्स? चुनावी हलफनामे में दी जानकारी

MP Assembly Election 2023: कितनी संपत्ति के मालिक हैं कमलनाथ, क्या है इनकम सोर्स? चुनावी हलफनामे में दी जानकारी

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : October 27, 2023, 7:14 am IST
ADVERTISEMENT
MP Assembly Election 2023: कितनी संपत्ति के मालिक हैं कमलनाथ, क्या है इनकम सोर्स? चुनावी हलफनामे में दी जानकारी

Kamal Nath

ndia News (इंडिया न्यूज), MP Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में तैयारियां काफी जोरों-शोरों से देखी जा रही है। साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया भा इस समय जारी है। इसी के साथ चुनाव लड़ने के वालें उम्मीदवार अपनी दौलत की जानकारी चुनाव आयोग को देंते हैं। वहीं सूबे की सत्ता में फिर से सीएम बनने के ख्वाब को लेकर कमलनाथ ने भी अपना हलफनामा दाखिल कर दिया है। इस हलफनामे में कमलनाथ ने अपनी संपत्ति के व्योरे को दिया है। इस व्योरे के द्वारा कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता 71 करोड़ 58 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।

इतने संपत्ति के मालिक हैं कमलनाथ

अगर बात करें कमलनाथ की पत्नी अल्का नाथ की तो इनके पास कुल संपत्ति 62 करोड़ 52 लाख से ज्यादा है। यानी अगर दोनों कि संपत्ति को मिलाया जाए तो पति-पत्नी 1 अरब 34 करोड़ से ज्यादा के मालिक हैं। करोड़ों की संपत्ति के मालिक कमलनाथ के पास नकदी सिर्फ 3 लाख 30 हजार 850 की ही है। इसके अवाला उनके नाम पर तीन गाड़ियां हैं। इनमें दो एंबेस्डर और एक सफारी शामिल है। कमलनाथ की 1 करोड़ 99 लाख की तीन एफडी भी हैं। इसके अलावा उनके पास तीन बैंक खातों में 46 लाख रुपए और साढ़े 16 लाख से ज्यादा के गहने भी शामिल है।

कमलनाथ की पत्नी हैं करोड़पति

कमलनाथ की पत्नी अल्का नाथ की अगर बात की जाए तो इनके पास कुल नकदी 30 हजार रुपए ही है, लेकिन उनके नाम पर अचल संपत्ति लगभग 46 करोड़ रुपए की है। इसमें टर्म डिपोजिट, रिकरिंग डिपोजिट, एफडी के अलावा 3 करोड़ 33 लाख रुपए से ज्यादा के सोने और हीरे के जवाहरात शामिल हैं। कमलनाथ की पत्नी अल्का नाथ के नाम पर साढ़े 16 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति भी है।

कमलनाथ इनकम सोर्स क्या?

कमलनाथ के इनकम सोर्स की बात करें तो कांग्रेस पार्टी के मध्य प्रदेश प्रमुख और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके कमलनाथ ने चुनावी हलफनामे में अपनी आय के मुख्य स्त्रोत को उनकी सैलरी और बैंक में जमा पैसों पर मिलने वाले ब्याज को बताया है। इसके साथ ही उन्हें कृषि से भी आय होती है। हलफनामे में कमलनाथ ने बताया है कि वो एक विधायक हैं और ऐसे में उन्हें वेतन के साथ ही कई प्रकार के भत्ते भी मिलते हैं।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT