होम / MP : कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में लगे पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे, सीएम ने कहा "ये भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना"

MP : कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में लगे पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे, सीएम ने कहा "ये भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना"

Garima Srivastav • LAST UPDATED : November 25, 2022, 4:27 pm IST

खरगोन:– मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर से जारी है.. भारत जोड़ों यात्रा के तीसरे दिन खूब बवाल मच रहा है। बुरहानपुर से शुरू ये यात्रा अब खरगोन तक पहुंच चुकी है. खरगोन पहुंचते ही राहुल गांधी की यात्रा एक बार फिर से विवादों में घिर गई. राहुल की मौजूदगी में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। ये दावा किया गया है कि वीडियो कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसे बाद में हटा लिया गया। जिसके बाद सियासी पारा चढ़ गया. भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी वही हैं जिन्होंने JNU में टुकड़े टुकड़े गैंग को समर्थन दिया था.इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि ये वही राहुल गांधी हैं जिन्होंमे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे.

पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है?: सीएम शिवराज

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मुद्दे पर हमलावर रुख अपनाते हुए ट्वीट किया कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद कांग्रेस ने पलटवार कर कहा कि यह राहुल गांधी का डर है, जो भाजपा में दिख रह है। कूटरचित वीडियो के माध्यम से झूठ फैलाने का षड्यंत्र किया जा रहा है।
साथ ही रामेश्वर शर्मा ने भी इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है.

 

 

 

 

 

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT