ADVERTISEMENT
होम / ट्रेंडिंग न्यूज / इस गांव में देवी ने लिया अवतार! देखने के लिए उमड़ पड़ी लोगों की भीड़, हैरान कर देगी घटना की सच्चाई

इस गांव में देवी ने लिया अवतार! देखने के लिए उमड़ पड़ी लोगों की भीड़, हैरान कर देगी घटना की सच्चाई

BY: Deepak • LAST UPDATED : January 29, 2025, 9:07 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

इस गांव में देवी ने लिया अवतार! देखने के लिए उमड़ पड़ी लोगों की भीड़, हैरान कर देगी घटना की सच्चाई

Birth of Goddess in Rajasthan

India News (इंडिया न्यूज), Birth of Goddess in Rajasthan: राजस्थान के डीग जिले के कामा कस्बे के गोपीनाथ मोहल्ले में लोगों में एक अनोखी आस्था देखने को मिल रही है। यहां जन्मी नवजात को उसके जन्म के बाद से ही देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। यह बच्ची अपने जन्म के बाद से ही चर्चा में है। लोगों का मानना ​​है कि वह लड़की धोलागढ़ देवी का अवतार है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

मामला यह है कि कामा शहर के गोपीनाथ मोहल्ले में रहने वाले गोपाल भट्टाचार्य के घर एक बेटी का जन्म हुआ। गोपाल भट्टाचार्य की 8 माह की गर्भवती पत्नी सरजू देवी ने बीती रात एक बच्ची को जन्म दिया. बीती रात महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाया गया। वहां बच्ची का जन्म हुआ। गोपाल सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल है। जन्म के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के हाथ और पैर में कुल 26 उंगलियां हैं एक सामान्य व्यक्ति के हाथ और पैर में कुल 20 उंगलियां होती हैं। हर हाथ में 7 उंगलियां और हर पैर में 6 उंगलियां होती हैं।

धनकुबेर सौरभ शर्मा के साथियों पर कसा लोकायुक्त का शिकंजा,क्या खुलेंगे अब नए राज?

हैरान रह गए डॉक्टर

इस घटना के बाद डॉक्टर भी हैरानी जता रहे हैं। डॉ. बीएस सोनी का कहना है कि यह आमतौर पर आनुवंशिक असामान्यता के कारण ऐसा होता है। कई बार देखा गया है कि कई लोगों के एक हाथ में छह उंगलियां होती हैं। यह मामला दूसरों से थोड़ा अलग है। यहां दोनों हाथों और पैरों में अतिरिक्त उंगलियां हैं। उन्होंने कहा कि कोई समस्या नहीं है या इस बारे में चिंता न करें। किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। इस जानकारी के बाद लोग बच्ची को धोलागढ़ देवी का अवतार मानकर खुशियां मना रहे हैं। नवजात को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है।

ईरानी दुल्हनिया हुई राम की भक्त, खोला ‘श्री राम’ के नाम से कैफे एंड बेकरी आउटलेट

Tags:

Birth of Goddess in Rajasthan

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT